How to Solve family Problems? पारिवारिक कलह कैसे दूर करें
99% People Don't Know The Main Reason of Family Dispute ?
![]() |
| Ram-Aur-Bharat-ka-Milap-image |
राम और भरत के प्रेम से सीखें : परिवार में प्रेम कैसे बनाए रखें ?
जब भी सच्चे रिश्तों की बात होती है तो भगवान राम और भरत का प्रेम एक मिसाल बनकर सामने आता है।
जरा सोचिए, एक भाई जिसे चौदह वर्ष का वनवास मिला और दूसरा भाई, जिसे राज गद्दी मिल सकती थी।
लेकिन न राम को राजसिंहासन का मोह था और न भारत को सत्ता की लालसा।
भरत चाहते तो राजा वन सकते थे , लेकिन उन्होंने ऐसा नही किया। उन्होंने राम की खड़ाऊ को सिंहासन पर रख कर , खुद को सिर्फ एक सेवक माना।
आज के समय में, जहां लोग छोटी छोटी बातों पर अपने परिवार से अलग हो जाते हैं। वही राम और भरत का रिश्ता हमें सिखाता है कि सच्चा प्रेम अधिकार में नहीं, बल्कि त्याग और सम्मान में होता है।
👉"रिश्ते जीतने के लिए नहीं, निभाने के लिए होते हैं।"
Family Dispute: परिवार में झगड़े क्यों होते हैं और कैसे सुलझाए ?
यह भी पढ़ें।👇
How to solve marrige problems in hindi
6. ज्यादा लालच : आज कल लोग बहुत महत्वाकांक्षी हो गए हैं। वे जल्द से जल्द अमीर होना चाहते हैं और पैसों की हेरा फेरी करने लगते हैं । इससे भी परिवार में झगड़ा शुरू हो जाता है।
7. निकम्मापन: परिवार के कुछ लोग कोई काम ही नहीं करना चाहते हैं। वे सिर्फ इधर उधर घूम कर अपना समय बरवाद करते रहते हैं और खर्चे में कोई कमी नही करते हैं। इससे परिवार के दूसरे सदस्य असंतुष्ट हो जाते हैं और परिवारिक क्लेश शुरू हो जाता है।
8. नशा न करें: परिवारिक झगड़े के लिए नशा कम जिम्मेदार नही है, यदि आपके परिवार का कोई सदस्य नशा करता है तो उसको नशे के दुष्परिणामों के बारे में प्यार से समझाए ।
परिवार में झगड़ों के नुक़सान।
- रिश्तों में दूरियां बढ़ जाती हैं।
- बच्चों पर बुरा असर पड़ता है।
- मानसिक तनाव बढ़ता है।
- घर का माहौल खराब हो जाता है।
- परिवार आर्थिक संकट में पड़ जाता है।
- समाज में सम्मान कम हो जाता है।
Family Dispute: परिवारिक विवाद को कैसे सुलझाए ?
- शांति से बात करें, गुस्से में नहीं ।
- एक दूसरे की बातों को सुने और समझें ।
- अगर आप चाहते हो कि परिवार में क्लेश न हो तो घमंड साइड में रख दो।
- एक दूसरे के लिए समय निकाले और रोज कुछ देर प्यार से बातें करें। अगर पास नही रहते तो फोन से भी बात की जा सकती है। रोज नही तो कभी कभी हाल चाल जरूर पूछें।
- पैसों का लेन देन बहुत साफ रखें। पैसा ही मेन जड़ होता है परिवारिक कलह की।
- एक दूसरे का सम्मान करें, नाम न लेकर सम्बन्धों के हिसाब से संबोधन करें, जैसे भैया, चाचा जी, ताऊ जी आदि। सम्मान पूर्वक बात करने से एक दूसरे के प्रति सम्मान बढ़ता है।
- गली गलौज बिलकुल न करें, कोई बात हो तो प्यार से समझाए।
- पैसा या रिश्ते में किसी एक को चुनना हो तो रिश्ते को महत्व दें। क्योंकि पैसा तो आप कभी भी कमा लेंगे लेकिन रिश्ता एक बार टूटने से फिर नहीं जुड़ता।
- ईमानदार बने, जब परिवार के लोग ईमानदार नही रहते तो परिवारिक कलह होना लाजमी है।
- नकारात्मक विचारों से दूर रहें। परिवार में कोई इस तरह के विचारों वालों है तो उससे कुछ समय के लिए चुप चाप दूरी बना ले। सिर्फ जरूरी बातें ही करें।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
कृपया सकारात्मक सोच के साथ अपने अनुभव साझा करें।