How to Become Rich in India

How to Become Rich

 धनवान कैसे बनते हैं ?

किसी ने सच ही कहा है कि पैसे कमाने से ज्यादा पैसा खर्च करना आना चाहिए। पैसा कमा तो कोई भी सकता है लेकिन खर्च करना सब को नहीं आता । पैसा एक रिक्शा वाला भी कमाता है, और एक बड़ा बिजनेस मैंने भी कमाता है। फर्क सिर्फ इतना है कि बिज़नेस मैन शुरुआत में पैसा कमाने के साथ साथ अपने जरूरी खर्चों को पूरा करते हुए हर महीने या हर दिन कुछ न कुछ पैसों को बचाता भी है और उन पैसों से पैसा कमाने के लिए नई नई योजनाएं भी बनाता है। इससे वह धनवान बन जाता है और जो सिर्फ शरीर से मेहनत करता है और जो कमाया उसे खर्च करता रहता है। वह आने वाले समय की महंगाई को मार नही पाता, महंगाई उसे ही मार देती है।

Paise wala kaise bane
गरीबी से अमीरी की ओर बढ़ते हुए 



अमीर बनने का तरीका

  • सबसे पहले अपने दिमाग से यह ख्याल निकाल दें कि कोई एक दिन में अमीर बन जाता है । समय सबको देना पड़ता है।
  • जल्द से जल्द पैसा कमाने के लिए कोई छोटा मोटा काम शुरू करें । जितना कमाए उससे कम खर्च करें। कम से कम आमदनी का 20% बचत जरूर करें। इस पैसे को बहुत सोच समझ कर किसी ऐसे काम पर लगा दो जिससे आपको कुछ आमदनी और होने लगे। यह रुल हमेशा चलता रहे। पैसे से पैसा कमाओगे तो जल्दी थकोगे नही।
  • हर इंसान में कोई न कोई गलत लत जरूर होती है पैसों को बर्बाद करने की। यदि कोई ऐसी लत आपको भी है तो तुरन्त उस लत को छोड़ दें या फिर अमीर बनने का ख्वाब छोड़ दें।

  • एक बात याद रखें अमीर बनने के लिए लिए हमेशा मेहनत, ईमानदारी से कमाया हुआ पैसा ही आपको लॉन्ग टाइम तक अमीर बना के रख पाएगा। गलत तरीके से कमाए हुए पैसे से आप बड़े आदमी जरूर बन जाओगे कुछ समय के लिए । लेकिन जीवन में कभी भी शांति नसीब नहीं होगी।

  • हमेशा पैसों के मामले में दूरदृष्टी रखें। कई बार कुछ अचानक ऐसे खर्चे आ जाते हैं जिनको करना जरूरी होता है। इसका भी थोड़ा इंतजाम होना चाहिए।
  • मार्केट आपके पैसों को लूटने के लिए नजर गड़ाए बैठा है। जब तक आपको किसी बस्तु की आवश्यकता न हो न खरीदे।
  • याद रखें बुरे वक्त में कोई रिश्तेदार आपकी मदद नहीं करेगा, आपका कायमाया हुआ पैसा ही उस वक्त आपके काम आयेगा।
  • आपको कंजूस नहीं बनना है। जो खर्चे आपकी लाइफ में कुछ वैल्यू ऐड करते हैं उनको करना जरूरी है। बाकी जिनसे हमें नुक़सान है उन खर्चों को बंद कर देना है।
  • छोटे छोटे ये उपाय ही आपको अमीर बना देंगे।
  • मेहनत जितनी करने को मिले, करते रहना चाहिए।
  • कुछ न कुछ नया हमेशा सीखते रहना चाहिए।
  • अपने मन को हमेशा शांत रखें । शांत मन में अच्छे अच्छे विचार आते हैं जो आपको आगे बढ़ाने में मदद करेंगे।
  • अपना और अपने परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, क्योंकि स्वास्थ्य सही होगा तो ही आप पैसा कमा पाओगे।
  •  आमदनी की स्पीड से खर्चों की स्पीड ज्यादा नही होनी चाहिए। अगर खर्चे बढ़ते हैं तो कुछ भी करके आमदनी बढ़ानी ही होगी।
ब्लॉग पसंद आया हो तो शेयर करें।
 और हमें फॉलो करना न भूलें।

टिप्पणियाँ

Popular Posts

How to Solve Marriage Problems in Hindi

नशा कैसे छोड़े बिना किसी दबा के? इस एक तरीके से आप बड़ी आसानी से नशा मुक्त हो सकते हैं।

Har Cheez Hone Ke Baad Bhi Insaan Dukhi Kyu Hai