How to Solve Marriage Problems in Hindi
जब जीवन साथी आपकी बात नहीं माने तो क्या करें ?
विवाह केवल दो लोगों का साथ नहीं होता, बल्कि यह दो सोच, दो संस्कार और दो अलग-अलग व्यक्तित्वों का मिलन होता है। अक्सर देखा जाता है कि पति या पत्नी एक-दूसरे की बात नहीं मानते, जिससे घर में तनाव, दूरियां और झगड़े बढ़ने लगते हैं।
लेकिन क्या शादी वास्तव में बहुत बड़ी समस्या है ?
![]() |
| Marrige Problem image png |
सही बात बताए, संसार में ऐसी कोई समस्या नहीं है जिसका समाधान न हो। बस जरूरत है सही ढंग से समस्या के कारणों को जानने की और उनके समाधान निकालने की। हम चाहे तो समझदारी के साथ छोटे छोटे उपाय करके अपने विवाहित जीवन को सुखी बना सकते हैं।
पति-पत्नी में झगड़ा क्यों होता है ? कारण और समाधान।
Happy Marriage Tips in Hindi
1. सोच का अंतर
हर व्यक्ति अपने परिवार, माहौल और अनुभव के अनुसार सोचता है। यही अंतर टकराव पैदा करता है।
समाधान
हर व्यक्ति के सोचने का तरीका अलग होता है, उसके काम करने का तरीका अलग होता है, उसके पास अपना अलग अनुभव होता है। अनावश्यक टीका टिप्पणी रिश्तों को खराब करती है। जीवन साथी को नए वातावरण को समझने का समय देना चाहिए।
2. अहंकार
जब कोई भी झुकने को तैयार नहीं होता, तब छोटी-छोटी बातें बड़ी लड़ाई बन जाती हैं।
समाधान
मैं बड़ा, मैं बड़ा करके अपनी जिंदगी को नरक बनाने से अच्छा है कि एक दूसरे की बातों को और समस्याओं को समझने का प्रयास करना चाहिए।
पैसे कमाने और अपनी आर्थिक स्थिति को ठीक करने के लिए शुरुआत के 10-20 साल बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। इस समय को व्यर्थ के झगड़े में नही गंवाना चाहिए।
घरेलू समस्याओं को कैसे सुलझाए, पढ़ने के लिए क्लिक करें
3. बातचीत की कमी
कई बार हम अपनी बात सही तरीके से समझा नहीं पाते या सामने वाले की बात सुनते ही नहीं।
समाधान
बहुत सी समस्याओं का समाधान बातचीत से संभव है लेकिन इसके लिए दोनों लोगों को प्रयास करना चाहिए।
4. बाहरी दबाव
काम का दबाव, पैसों की चिंता, या पारिवारिक जिम्मेदारियां भी रिश्ते में दूरी ला सकती हैं।
समाधान
घर में यदि काम ज्यादा है तो लोग भी तो ज्यादा होंगे, सिर्फ एक पर सारी जिम्मेदारी डाल देना ठीक नही है। परिवार के सभी सदस्यों को अपनी अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
आपने एक कहानी सुनी होगी, एक व्यापारी नामक का व्यापार करता था। उसके पास दो गधे थे। उन पर वह नमक लाद कर गांव गांव बेचा करता था। एक दिन दोनों गधों में से एक की तबीयत खराब हो गई , तो एक गधे ने दूसरे गधे से कहा कि आज मेरी तबीयत ठीक नही है तुम मेरी मदद करो। मेरा नमक का बोरा एक तुम अपने ऊपर लाद लो। दूसरा गधा बोला, नही मैं ऐसा बिल्कुल नही करूंगा। थोड़ी दूर चलने के बाद बीमार गधा गिर पड़ा और मर गया । अब व्यापारी ने अपने नमक की चारों बोरियां एक ही गधे पर लाद दी। बाकी आप खुद समझदार हैं।
तो सभी को अपनी अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
गरीब लोग अमीर कैसे बन सकते हैं
5. उम्मीदें
जब हम ज्यादा उम्मीद करते हैं और वो पूरी नहीं होती, तो निराशा पैदा होती है।
समाधान
उम्मीदें ही सभी दुखों की जड़ हैं। जितनी कम उम्मीदें रखेंगे, उतना ही खुशहाल जीवन रहेगा। सोचो यह जो मैं पोस्ट आपके लिए लिख रहा हूं। मैं उम्मीद करूं कि यह पोस्ट वायरल होगा। लेकिन पोस्ट वायरल ही न हो और जो मैने उम्मीद की वह रिजल्ट ही न मिले तो क्या होगा ?
अब या तो मैं पोस्ट लिखना छोडूंगा या फिर मेरा मन उदास हो जाएगा। दोनों ही कंडीशन में नुक़सान मेरा ही है। इसलिए मैं उम्मीद ही नही करता कि पोस्ट वायरल होगी। इंसान का सिर्फ अपने कर्म पर अधिकार है उसके फल पर नही। इसलिए कर्म करो फल की चिंता मत करो, वह तो मिलना ही है आज नहीं तो कल।
6. परिवारिक हस्तक्षेप
सास-ससुर, दोस्तों या रिश्तेदारों का हस्तक्षेप।
समाधान
परिवार के सदस्यों को एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए। इसके लिए घर के बड़े बुजुर्गों को , परिवार के दूसरे सदस्यों को समझा बुझा कर एक जुट रखना चाहिए। पक्ष पात नही करना चाहिए।
7. विश्वास की कमी
बार बार झूठ बोलने से और एक दूसरे को धोखा देने से विश्वास की कमी हो जाती है।
समाधान
झूठ ही सारी समस्याओं की जड़ है। मैं तो कहता हूं कि कोई भी व्यक्ति झूठ न बोले तो संसार की आधी से ज्यादा समस्याएं तो अपने आप सॉल्व हो जाएगी। हर वार झूठ नही बोलना चाहिए। झूठ बोलने से विश्वास की कमी हो जाती है और फिर शक शंका बढ़ती जाती है।
8. नशे की लत
पति या पत्नी में से जब कोई एक किसी प्रकार का नशा करता है।
समाधान
नशा कभी भी नहीं करना चाहिए। नशा हमारे शरीर, पैसा, समाज में मान सम्मान, सब कुछ खत्म कर देता है।
नशा कैसे छोड़ें बिना दवाई के, पूरी जानकारी के लिए क्लिक करें
9. शिक्षा
कई बार पति पत्नी में आपसी झगड़े के लिए शिक्षा का अभाव भी माना जाता है।
समाधान
कुछ लोग सिर्फ डिग्री को ही शिक्षा समझते हैं। लेकिन यदि डिग्री ही शिक्षा होती तो इतने पढ़े लिखे लोग आज सड़कों पर नही घूम रहे होते। अनुभव भी बहुत कुछ मायने रखता है असल जिंदगी में।
10. दहेज
दहेज भी पति पत्नी के झगड़े के लिए कम जिम्मेदार नही है।
समाधान
दहेज के लिए तो बिल्कुल भी आपस में झगड़ा न करें। दहेज का सामान या पैसा 10 साल से ज्यादा नहीं टिकता । लेकिन बातों के तीर हमेशा जिन्दगी में घाव देते रहते हैं। अपनी कमाई खर्च करने का मजा ही कुछ और है।
11. शारीरिक बनावट
शारीरिक बनावट भी कई बार पति पत्नी के झगड़ों का कारण बनती है।
समाधान
इंगलिश में एक कहावत है “ PHYSICAL BEAUTY IS NOT A TRUE BEAUTY,
SPIRITUAL BEAUTY IS A TRUE BEAUTY.
मतलब: शारीरिक सुंदरता, सच्ची सुंदरता नही होती,
आध्यात्मिक सुंदरता ही सच्ची सुंदरता है।
मन को कैसे शांत करें, पोस्ट पढ़ने के लिए क्लिक करें।
12. बिना सोचें समझें बोलने की प्रवृत्ति
उत्तर प्रति उत्तर देने या बिना सोचें समझे बोलने की प्रवृत्ति भी पति पत्नी के रिश्तों में तकरार पैदा करती है।
समाधान
कई लोगों को बिना सोचें समझें बोलने की आदत होती है। जबकि हर जगह समझाया गया है कि बिना सोचें समझे बोलने से आप अपना ही नुक्सान करते हैं। यदि किसी को यह आदत है तो थोड़ा शांत रहने की आदत डालें, इससे जब आप शांत होगी /होंगे तो हर बार बोलने से पहले आपको सोचने का टाइम मिल जाएगा ।
13. पैसों को खर्च करने का तरीका
पैसों के अनाप शनाप खर्च करने से आर्थिक तंगी बढ़ती है जो पति पत्नी के बीच आपसी कलह का कारण बनती है।
समाधान
हमेशा जिन्दगी एक जैसी नही चलती। कभी पैसा बहुत होता है, कभी हम कर्ज में होते हैं। ऐसा उनके साथ ही होता है जिन्हें पैसा खर्च करना नहीं आता।
इसको हमेशा सीखते रहना चाहिए और बुरे वक्त के लिए पैसा बचाना चाहिए। याद रखें बुरे वक्त में सिर्फ पैसा ही आपके काम आयेगा बाकी सारे रिश्ते, फैशन, फुजूल खर्ची कोई काम नहीं आयेगी।
14. गलत दोस्तों का साथ
ऐसी बात नही है कि दुनिया के सभी दोस्त अच्छे ही होते हैं। गलत दोस्त भी पति पत्नी के तकरार का कारण बनते हैं
समाधान
दोस्त सोच समझ कर बनाए जो आपकी जिंदगी को संभालने में मदद करें। वैसे अच्छे दोस्त आज कल किस्मत बालों को ही मिलते हैं।
15 सेक्स प्रॉब्लम
सेक्स की जानकारी का अभाव भी बड़ा कारण हो सकता है।
समाधान
किसी अच्छे डॉक्टर से संपर्क करें।
ब्लॉग पसंद आया है तो हमें फॉलो करें तथा दूसरे जरूरत मंद को शेयर भी करें। आपकी वजह से किसी की फैमिली प्रॉब्लम ठीक हो जाए तो यह भी किसी पुण्य से कम नही होगा।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
कृपया सकारात्मक सोच के साथ अपने अनुभव साझा करें।