संदेश

मई, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Kaam karne ka man na kare to kya kare

चित्र
काम करने का मन न करे तो क्या करें ? जानिए सबसे सरल उपाय जो आपकी जिंदगी बदल देगा। क्या आपका काम करने में बिल्कुल मन नहीं लगता ? अर्थशास्त्र का तुष्टिगुण सिद्धांत बताता है इसका असली कारण। आइए इसको डिटेल में समझते हैं। काम में आलस क्यों आता है ( Ai चित्र ) काम में रुचि क्यों खत्म हो जाती है? सीमांत तुष्टिगुण हास नियम क्या कहता है ? अर्थशास्त्र में  तुष्टि गुण का एक नियम है जिसे उपयोगिता का नियम  भी कहते हैं। तुष्टि गुण का अर्थ किसी भी वस्तु या सेवा से मिलने वाली संतुष्टि से है। इसी तुष्टि गुण से जुड़ा एक और नियम है जिसे सीमान्त तुष्टि गुण हास नियम कहते हैं। जिसका अर्थ है किसी भी वस्तु या सेवा के लगातार उपभोग करने से उस वस्तु या सेवा से मिलने वाली संतुष्टि घटती जाती है। और फिर एक समय ऐसा आता है जहां पर वह वस्तु या सेवा आपको नाकारात्मक संतुष्टि देती है या कहें असंतुष्ट करने लगती है। इसे एक उदाहरण से समझते हैं। मान लो आपको भूख लगी है और आप रोटी खाने बैठ जाते हो तो आपको पहली रोटी के बाद मिलने वाली सभी रोटियों से संतुष्टि घटते हुए क्रम में मिलगी।           ...

जीवन बर्बाद करने वाली 7 सबसे खतरनाक आदतें

चित्र
जीवन बर्बाद करने वाली 7 सबसे खतरनाक आदतें, जो इंसान को धीरे धीरे बर्बाद कर देती हैं। आज कई लोग कड़ी मेहनत करने के बाद भी दुखी हैं। उनके दुख का कारण किस्मत नहीं बल्कि उनकी गलत आदतें हैं। ये गलत आदतें धीरे धीरे इंसान का समय, पैसा, आत्मविश्वास और भविष्य सब कुछ बर्बाद कर देती हैं। अगर समय रहते इन्हें नहीं समझा जाए तो जीवन बर्बाद होते देर नहीं लगती। इस पोस्ट में आप ऐसी 7 बुरी आदतों के बारे में जानेंगे जो इंसान को बहुत कमजोर और असफल बना देती हैं। गरीब और असफल व्यक्ति (चित्र श्रोत Ai) खुद गलती करना फ़िर किस्मत या ईश्वर को दोष देना, यह बहुत गलत बात है। ईश्वर या यह प्रकृति कभी किसी के साथ भेद भाव नहीं करती। कभी कभी अज्ञान बस हम स्वयं अपने अंदर गलत आदतें बना लेते हैं जो हमें बर्बादी की तरफ ले कर चली जाती हैं और फिर हम अपनी किस्मत को कोसने लगते हैं। जीवन बर्बाद करने वाली 7 मुख्य आदतें  1. आमदनी अठन्नी खर्चा रुपइया। पुराने लोग जब अपने से छोटों को खर्चे सीमित करने के लिए कहते थे तो ये दो मुहावरे बहुत फेमस थे। आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपइया। उतने पैर पसारिए, जितनी लंबी सौर      ...

Why Introverts are More Successful in Life

चित्र
कम बोलने वाले लोग ( इंट्रोवर्ट ) अक्सर जिंदगी में आगे क्यों निकल जाते हैं ? रतन टाटा, नारायण मूर्ति, सुंदर पिचाई, सचिन बंसल, एलन मस्क और बॉर्न वाफ़ेट यह सब वे लोग हैं जो बहुत कम बोलते हैं लेकिन सफलता की सीढ़ी पर सबसे ऊपर यही लोग हैं। Introverts यानि कम बोलने वाले लोग जीवन में अधिक सफल क्यों होते हैं ? क्या कम बोलने वाले लोग अधिक बुद्धिमान होते हैं ? आइए जानते हैं कम बोलने वाले लोग यानि introverts की असल कहानी और वे सीक्रेट्स जो ज्यादातर लोग नहीं जानते। Indian-introvert-people (Ai Image) Introvert लोग कौन होते हैं ? Introvert वे लोग होते हैं जो बाहरी दुनियां से कम मतलब रखते हैं। ये लोग कम बोलने वाले, शांत स्वभाव, विचार शील और अपने आंतरिक विचारों में मग्न रहने वाले होते हैं। ये लोग अंतर्मुखी होते हैं। Introvert के लक्षण    ये लोग कम बोलने वाले होते हैं। इनकी सोच गहरी होती है। ये पहले पूरी बात सुनते हैं, सोचते हैं, समझते हैं फिर बोलते हैं।  इन लोगों को एकांत प्रिय होता है। पढ़ना लिखना और सोचना इनको अच्छा लगता है। भीड़ भाड़ से ये दूर ही रहना पसंद करते हैं। इनके दोस्तों की ...

Subah Jaldi Kaise Uthe

चित्र
सुबह जल्दी उठने के 7 आसान तरीके और अमेज़िंग फायदे। आप यकीन मानो, सुबह जल्दी उठना उन्हीं लोगों को अच्छा नहीं लगता, जिनको इसके फायदों के बारे में सही से पता नहीं है। जिनको एक बार सुबह जल्दी उठने के फायदे महसूस होने लगते हैं फिर कुछ भी हो जाए वे कभी सुबह देर तक नहीं सोएंगे। सुबह जल्दी उठने के तरीके (AI चित्र) सुबह जल्दी उठना क्यों बहुत जरूरी है ? (अमेजिंग फायदे) सुबह जल्दी उठने से आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर बहुत सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। जब आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य एक दम फिट रहता है तो भला जीवन में ऐसी कौन सी चीज है जो आप पा न सको। मतलब जिन्दगी मस्त चलती है। यहां पर कुछ पॉइंट्स बता रहे हैं जिनसे आपको समझने में आसानी होगी कि सुबह जल्दी उठना क्यों बहुत जरूरी है ? 1. कब्ज की समस्या का समाधान: जो लोग देर तक सोते रहते हैं उनको मोस्टली कब्ज की शिकायत हो ही जाती है। सुबह जल्दी उठना कब्ज का रामबाण इलाज है। जब आप सुबह जल्दी उठते हो और मौसम के हिसाब से ठंडा या गुन गुना पानी पीते हो तो तुरन्त फ्रेश होने का मन करता है। पहले जब मैं बिस्तर से देर से उठता था तब मुझें भी कब्ज की शिकायत ...

दिमाग तेज़ कैसे करें

चित्र
दिमाग को तेज और शांत करने के 7 असरदार तरीके ! क्या आप चीजों को जल्दी भूल जाते हो ? आपको लगता है कि जो चीजें आपको याद होनी चाहिए वे आपके दिमाग से बहुत जल्दी निकल जाती हैं। पढ़ाई या अन्य किसी काम में आपका मन नहीं लगता। किसी भी चीज पर आप सही से फोकस नहीं कर पाते हो। कोई बात नहीं, आपको चिन्ता करने की जरूरत नहीं है। कुछ खास उपाय करके दिमाग को बहुत तेज और शांत बनाया जा सकता है। दिमाग को तेज कैसे करें (चित्र AI) दिमाग की कमजोरी के लक्षण क्या होते हैं ? दिमाग ( Mind) को तेज करने के उपाय जानने से पहले यह जान लेना चाहिए कि क्या वाकई आपका दिमाग कमजोर है ? दिमाग कमजोर होने के लक्षण क्या हैं ? दिमाग के कमजोर होने के सामान्य लक्षण  चीजें जल्दी भूल जाना। पढ़ी हुई बातें याद न रहना। सामान रख कर भूल जाना। बार बार एक ही बात पूछना। पढ़ाई में कम ध्यान लगना। लंबे समय तक Concentration न बना पाना। मन का जल्दी इधर उधर भटक जाना। निर्णय लेने में परेशानी। छोटी छोटी बातों में कन्फ्यूजन। दिमाग सुस्त महसूस होना। ज्यादा थकान महसूस होना। छोटी छोटी बातों पर गुस्सा हो जाना। सीखने की क्षमता कम होना। वार वार सिर भरी ह...

Padhai me man na lage to kya kare

चित्र
पढ़ाई में मन न लगे तो क्या करें ? How to Focus on Studies ? आज कल पढ़ाई से ध्यान भटकाने के लिए इतने साधन आ गए हैं कि मन को नियंत्रण कर पाना बहुत मुश्किल है। पढ़ाई के लिए किताब खोलते ही आंखो में नींद आने लगती है। पढ़ाई करना सबसे कठिन काम लगता है। बहुत कम लोग ऐसे हैं जो पढ़ाई मन लगा कर करते हैं बाकी ज्यादातर लोग पढ़ाई  मजबूरी में करते हैं क्योंकि पढ़ाई के बिना भविष्य अंधकारमय हो जाता है।    इस पोस्ट आप जानेंगे..... पढ़ाई में मन क्यों नहीं लगता ? पढ़ाई के समय ध्यान भटकने के कारण। पढ़ाई में मन लगाने के आसान तरीके। मोबाइल और सोशल मीडिया से दूरी क्यों जरूरी ? पढ़ाई का सही टाइम टेबल कैसे बनाएं ? पढाई के लिए शांत वातावरण क्यों जरूरी है ? पढ़ाई में मोटिवेशन बनाए रखने के तरीके। पढ़ाई में मन नहीं लगता ( चित्र ) पढ़ाई में मन क्यों नहीं लगता ? पढ़ाई में मन न लगने के कई कारण हो सकते हैं जैसे कि.... जब आपके जीवन में कोई लक्ष्य निर्धारित न हो । जब पढ़ाई की असली वैल्यू न पता हो। जब मन कहीं और आकर्षित हो। मोबाइल गेम या सोशल मीडिया से ज्यादा लगाव होने पर । बेसिक विषयों में अच्छी पकड़ न होन...

Bacho Ki Mobile Ki Lat Kaise Chudaye

चित्र
बच्चों की मोबाइल की लत कैसे छुड़ाए ? माता पिता जरूर अजमाए यह 7 असरदार तरीके। How to Stop children's Mobile Addiction: आज मोबाइल बच्चों की आदत नहीं एक खतरनाक लत बनता जा रहा है। इसका असर उसकी पढ़ाई, दिमाग, स्वास्थ्य और व्यवहार पर भी पड़ता जा रहा है। अगर समय रहते हुए इस पर ध्यान न दिया जाए तो यह बहुत बड़ी समस्या बन सकती है। इस पोस्ट में जानिए बच्चों की मोबाइल की लत छुड़ाने के 7 असरदार तरीके, जो हर माता पिता के लिए बहुत जरूरी हैं। पहले घर में जब कोई छोटा बच्चा रोता था तो घर का कोई सदस्य उसे बाहर घुमाने ले जाता था या कोई खिलौना आदि दे कर चुप करा देता था लेकिन अब जैसे ही कोई छोटा बच्चा रोता है तो उसको सबसे पहले मोबाइल पकड़ा दिया जाता है। लेकिन माता पिता यह नही जानते कि छोटे बच्चों के लिए मोबाइल फोन देना कितना खतरनाक हो सकता है। जैसे जैसे बच्चा बड़ा होता जाता है यह उसकी आदत बनती जाती है। कुछ समय बाद माता पिता को महसूस होने लगता है कि अब उनसे ज्यादा उनके बच्चे को मोबाइल की जरूरत है। बच्चों की मोबाइल की लत कैसे छुड़ाए? (Ai image) बच्चों को डांटने से नहीं, समझदारी से से छूटेगी मोबाइल की आदत...

Sukhi Rahne Ka Asli Mul Mantra Kya Hai

चित्र
जीवन में सुखी रहने का सबसे आसान उपाय क्या है ? जीवन में सुखी रहने के लिए इंसान क्या नहीं करता ? मेहनत, मजदूरी, नौकरी, बिजनेस और वे सभी कार्य जो उसके जीवन को खुशहाल बना सकें। लेकिन क्या सुखी रहने के इतने सारे उपायों को करने के बाद इंसान सुखी है? शायद नहीं।  तो जीवन को सुखी रखने का असली राज क्या है ? चलिए आज की इस पोस्ट में मैं आपको बताता हूं। आपसे एक निवेदन है कि पोस्ट को पूरा पढ़ें और ध्यान से समझें क्योंकि जल्द बाजी में हासिल किया हुआ आधा अधूरा ज्ञान किसी काम का नही होता है। सुखी जीवन कैसे जिए ? (Ai image) दुखों का असली कारण क्या है ? जिस प्रकार दवाई देने से पहले डॉक्टर को रोग और उसका कारण का पता होना जरुरी है। ठीक उसी प्रकार जीवन में सुखी होने के लिए आपको भी दुख का कारण समझना जरूरी है। क्या आपको पता है कि आपके सभी दुखों कारण " आपकी कर्ता पन ( Doership ) की भावना है।"  Read Also 👇 पहले लोग 100 साल तक कैसे जीते थे? अब क्यों नहीं। कर्ता पन ( Doership) क्या है ? किसी कार्य को आप करते हो तो उसकी सफलता या विफलता पर आपको जब यह अहसास होता है कि यह कार्य मैंने किया या मेरी वजह से य...

Pehle Log 100 Saal Jeete The, Aaj Kyu Nahi?

चित्र
क्या गलत कर्म इंसान की उम्र कम कर देते हैं? क्या गलत सोच और गलत कर्म इंसान के शरीर को अंदर ही अंदर खत्म कर देते हैं ? कलयुग में इंसान की उम्र कम क्यों होती जा रही है ? ये कुछ ऐसे सवाल हैं जो हर इंसान के दिमाग में कभी न कभी जरूर उठते हैं। आज कल लोगों की उम्र कम क्यों हो रही है? आज के इंसान के पास सारी सुख सुविधाएं हैं लेकिन फिर भी पहले के मुकाबले व्यक्ति का स्वास्थ्य और उम्र दोनों घट रहे हैं।  महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों , पुराणों और कथाओं में कई लोगों की आयु हजारों वर्ष बताई गई है। लेकिन आज के विज्ञान अनुसार एक व्यक्ति की औसत आयु 70 से 85 वर्ष ही है। पहले इंसान हजारों साल जीता था, अब उम्र कम क्यों हो गई? धार्मिक दृष्टि कोण। ग्रंथों और शास्त्रों में बताया गया है कि पहले के लोगों का जीवन सात्विक था। भोजन शुद्ध और प्रकृतिक था। मन शान्त था और प्रकृति प्रदूषण मुक्त थी। लोग तप, योग और संयम को अधिक महत्व देते थे। कम संसाधन होने की वजह से वे शारीरिक मेहनत ज्यादा करते थे जिससे उनके शरीर का अच्छा खासा व्यायाम हो जाता था। वे सोने जागने से लेकर हर नियम को बखूबी निभाते थे। कुल मिलाकर क...

Pahle Log Itna Healthy Kaise Rahte the

चित्र
पहले लोग इतना स्वस्थ कैसे रहते थे ? अब क्यों नहीं ? पहले के लोग सादा भोजन खा कर भी स्वस्थ रहते थे, लेकिन आज कल हर सुविधा होने के बावजूद भी इंसान बीमार है।  आखिर ऐसा क्या बदल गया जिसकी वजह से लोग इतना बीमार रहते हैं ? पहले और आज के इंसान के स्वास्थ्य में अंतर को दिखाते हुए  पुराने जमाने में लोग स्वस्थ जीवन कैसे जीते थे? शायद आपको विश्वास न हो, हमारे एक मित्र हैं, उनके पिता जी की उम्र 78 वर्ष है। वे इस उम्र में भी अपने खेतों की रखवाली और छोटे मोटे काम करते रहते हैं। आंखों पर चश्मा भले ही चढ़ गया हो लेकिन शरीर में कोई रोग नहीं। एक दम स्वस्थ और मस्त रहते हैं। एक दिन हमने उनसे पूछा: चाचा जी, इतनी उम्र में आप एक दम फिट कैसे रहते हो ?  तो उन्होंने जबाव दिया: बेटा, आज तक मैंने समोसा नही खाया। मैं सिर्फ घर का बना भोजन खाता हूं,। चाहे देसी घी से मिले या नमक रोटी।  सोचो, जिसने आज तक समोसा न खाया हो वह अपने स्वास्थ्य के प्रति कितना जिम्मेदार होगा। क्या ऐसे व्यक्ति को कोई रोग छू पाएगा ? यह पोस्ट भी पढ़ें 👇 Seven Morning Habits For Successful Life  आइए जानते हैं कि पुराने सम...