दिमाग तेज़ कैसे करें
दिमाग को तेज और शांत करने के 7 असरदार तरीके !
क्या आप चीजों को जल्दी भूल जाते हो ? आपको लगता है कि जो चीजें आपको याद होनी चाहिए वे आपके दिमाग से बहुत जल्दी निकल जाती हैं। पढ़ाई या अन्य किसी काम में आपका मन नहीं लगता। किसी भी चीज पर आप सही से फोकस नहीं कर पाते हो।
कोई बात नहीं, आपको चिन्ता करने की जरूरत नहीं है। कुछ खास उपाय करके दिमाग को बहुत तेज और शांत बनाया जा सकता है।
![]() |
| दिमाग को तेज कैसे करें (चित्र AI) |
दिमाग की कमजोरी के लक्षण क्या होते हैं ?
दिमाग ( Mind) को तेज करने के उपाय जानने से पहले यह जान लेना चाहिए कि क्या वाकई आपका दिमाग कमजोर है ? दिमाग कमजोर होने के लक्षण क्या हैं ?
दिमाग के कमजोर होने के सामान्य लक्षण
- चीजें जल्दी भूल जाना।
- पढ़ी हुई बातें याद न रहना।
- सामान रख कर भूल जाना।
- बार बार एक ही बात पूछना।
- पढ़ाई में कम ध्यान लगना।
- लंबे समय तक Concentration न बना पाना।
- मन का जल्दी इधर उधर भटक जाना।
- निर्णय लेने में परेशानी।
- छोटी छोटी बातों में कन्फ्यूजन।
- दिमाग सुस्त महसूस होना।
- ज्यादा थकान महसूस होना।
- छोटी छोटी बातों पर गुस्सा हो जाना।
- सीखने की क्षमता कम होना।
- वार वार सिर भरी होना।
- आत्म विश्वास कम होना।
- हर काम डर डर कर करना।
यह पोस्ट भी पढ़ें 👇
दिमाग कमजोर होता क्यों है ?
जीवन में अनजाने में की गई कुछ गलतियों की वजह से दिमाग कमजोर होने लगता है। दिमाग यानि यादाश्त कम होने के प्रमुख कारण निम्नलिखित है।
- नीदं की कमी: हर व्यक्ति को प्रतिदिन कम से कम 7-8 घंटे जरूर सोना चाहिए। कम सोने से दिमाग के न्यूरॉन्स जल्दी थक जाते हैं जिससे दिमाग कमजोर होने लगता है।
- नशा: किसी भी प्रकार का नशा आपके नर्वस सिस्टम को बहुत प्रभावित करता है। इससे माइंड में वीकनेस बढ़ती है।
- ज्यादा मोबाइल चलाना: देर रात तक रील देखना, जब आप लगातार ज्यादा देर तक मोबाइल यूज़ करते हो तब दिमाग जल्दी थक जाता है।
- पुरानी सिर में चोट: सिर में लगी हुई चोट भी याददाश्त को प्रभावित कर सकती है।
- तनाव: ज्यादा तनाव दिमाग की नसों पर दबाव डाल सकता है।
- पौष्टिक आहार की कमी: शरीर में विटामिन डी और ओमेगा 3 की कमी से फोकस और याददाश्त में कमी आती है।
- गलत खान पान
- Overthinking
- और व्यायाम न करने से भी भी दिमाग की याददाश्त पर काफी फर्क पड़ता है।
यह पोस्ट भी पढ़ें 👇
दिमाग तेज करने के लिए क्या खाना चाहिए ?
दिमाग को तेज करने के लिए वे चीजें खानी चाहिए जिनमें ओमेगा -3, फैटी एसिड, एंटी ऑक्सीडेंट और विटामिन्स भरपूर मात्रा में हो जैसे....
- भीगे हुए बादाम
- अखरोट
- हरी सब्जियां
- दूध और से बने पदार्थ जैसे दही, घी, छाछ आदि
- ताजे फल , अनार, सेव
- साबुत अनाज और दलिया
- अंडा
- रोहू मछली
- ब्लू वेरी,स्ट्रा वरी
- कद्दू के बीज
- अलसी के बीज
- आवंला
यह पोस्ट भी पढ़ें 👇
दिमाग को मजबूत कैसे करे ? दिमाग तेज करने के 7 असरदार तरीके।
- नियमित शारीरिक व्यायाम: दिमाग को तेज करने के लिए प्रतिदिन व्यायाम जरूर करें। कम से कम 30 मिनट तक पैदल चलना चाहिए जिससे शरीर का रक्त संचार सही बना रहे। जॉगिंग, योग और हल्के व्यायाम से दिमाग की कार्य करने की क्षमता में सुधार होता है।
- पूरी नींद: कम से कम प्रतिदिन 7 से 8 घंटा सोना चाहिए। भरपूर नींद लेने से फोकस और निर्णय लेनी की क्षमता बढ़ती है।
- पौष्टिक आहार खाएं: अपने भोजन में उन चीजों की संख्या बढ़ानी चाहिए जिनमें आयरन, ओमेगा -3 , फटी एसिड और विटामिन्स भरपूर हो।
- मोबाइल का सिर्फ जरूरत भर उपयोग: देर तक मोबाइल देखने से नींद पूरी नही होती और दिन में अधिक मोबाइल देखने से दिमाग थकता है इसलिए मोबाइल का कम से कम उपयोग करें। यदि आपका काम मोबाइल से संबंधित ही है तो हर 40 या 50 मिनट के बाद 5 मिनट के लिए खड़े हो जाए या घूम फिर लें। इससे दिमाग थकेगा नहीं।
- पर्याप्त पानी पिये: दिमाग का लगभग 75% हिस्सा पानी से बना होता है। दिन भर में 2.5 लीटर से 3.5 लीटर पानी पीना पर्याप्त होता है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से कार्य प्रणाली में सुधार, फोकस करने की क्षमता और याद रखने की शक्ति में सुधार होता है।
- पॉजिटिव सोच रखें: हमेशा सकारत्मक सोच रखें, नकारात्मक विचारों से आपके दिमाग पर बहुत बुरा असर पड़ सकता है। जब आप पॉजिटिव सोचते हो तो आपके दिमाग में सब कुछ अच्छा चलता रहता है।
- अच्छी आदतें अपनाए: जीवन में अच्छी आदतें अपनाए। गलत रिल्स और वीडियों आपके दिमाग पर बहुत बुरा असर डाल सकते हैं। पोर्न वीडियो न देखें यह आपके दिमाग को खाली कर देगी।
- नशा न करें: किसी भी प्रकार का अत्यधिक नशा दिमाग पर गहरा असर डालता है। यह सोचने समझने की शक्ति को काफी हद तक प्रभावित करता है। अगर दिमाग को स्वस्थ रखना है तो नशे से बचें।
यह पोस्ट भी पढ़ें 👇
- अगर यह जानकारी आपको उपयोगी लगी हो तो अपने दोस्तों में शेयर करें।
- ऐसे ही और उपयोगी आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारे ब्लॉग से जुड़े रहें वहां पर में नियमित पोस्ट डालता रहता हूं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
कृपया सकारात्मक सोच के साथ अपने अनुभव साझा करें।