राम का नाम लेने से क्या होता है ?
राम का नाम लेने से क्या होता है ? पढ़िए एक सच्चा अनुभव जो आपकी जिंदगी बदल देगा। मैं कोई बड़ा धार्मिक पुरुष नहीं हूं और न ही मैं कोई प्रवचन करने आया हूं। मुझे राम के नाम के साथ एक अच्छा अनुभव हुआ है जो मैं आपके साथ शेयर करना चाहता हूं। पोस्ट को सावधानी पूर्वक पूरा पढ़िए, हो सकता है आपकी जिंदगी बदल जाए। राम के नाम का महत्व जव बात नाम जप की आती है तो कुछ लोग जिनको अध्यात्म का कोई ज्ञान नही है उनके मन में एक सवाल जरूर उठता है कि क्या वास्तव में राम का नाम वार वार जपने से कुछ होता होगा ? इस सवाल का उत्तर जानने के लिए में यहाँ पर अपना एक अनुभव शेयर कर रहा हूं। जरा ध्यान से समझने की कोशिश कीजिए। यह पोस्ट भी पढ़ें 👇 मन को शांत कैसे करें? राम नाम में कितनी शक्ति होती है ? कल रात जब में मैं सो रहा था तो मैंने एक स्वप्न देखा। जिसमें मैं अपने आपको किसी गाँव वाले इलाके में देखता हूँ। वह इलाका थोड़ा ऊंचा नीचा, जैसा पहाड़ों पर होता है, वैसा इलाका था। वहां एक टेढ़ी मेडी नदी वह रही थी। मैं अपने परिवार के साथ वहां पर हूँ। थोड़ी देर में मुझे पता चलता है कि उस नदी में पानी बहुत तेजी से बढ़ रहा है...