Subah Jaldi Kaise Uthe

सुबह जल्दी उठने के 7 आसान तरीके और अमेज़िंग फायदे।

आप यकीन मानो, सुबह जल्दी उठना उन्हीं लोगों को अच्छा नहीं लगता, जिनको इसके फायदों के बारे में सही से पता नहीं है। जिनको एक बार सुबह जल्दी उठने के फायदे महसूस होने लगते हैं फिर कुछ भी हो जाए वे कभी सुबह देर तक नहीं सोएंगे।

मॉर्निंग रूटीन कैसे बनाएं
सुबह जल्दी उठने के तरीके (AI चित्र)

सुबह जल्दी उठना क्यों बहुत जरूरी है ? (अमेजिंग फायदे)

सुबह जल्दी उठने से आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर बहुत सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। जब आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य एक दम फिट रहता है तो भला जीवन में ऐसी कौन सी चीज है जो आप पा न सको। मतलब जिन्दगी मस्त चलती है।

यहां पर कुछ पॉइंट्स बता रहे हैं जिनसे आपको समझने में आसानी होगी कि सुबह जल्दी उठना क्यों बहुत जरूरी है ?

1. कब्ज की समस्या का समाधान: जो लोग देर तक सोते रहते हैं उनको मोस्टली कब्ज की शिकायत हो ही जाती है। सुबह जल्दी उठना कब्ज का रामबाण इलाज है। जब आप सुबह जल्दी उठते हो और मौसम के हिसाब से ठंडा या गुन गुना पानी पीते हो तो तुरन्त फ्रेश होने का मन करता है।

पहले जब मैं बिस्तर से देर से उठता था तब मुझें भी कब्ज की शिकायत रहती थी। मुझे दोपहर को काम छोड़ कर फ्रेश होना पड़ता था। यह बहुत शर्मिंदा और बोरिंग करने वाला काम था। मैंने कई प्रकार की सिरप और दवाइयां ली लेकिन कोई खास फायदा नहीं हुआ।

अब में सुबह 4 बजे हर हाल में उठ जाता हूं । मुझे अब कोई कब्ज की शिकायत नहीं रहती है और न ही मैं कोई दवाई खाता हूं। सुबह पेट साफ हो जाने से गैस आदि की भी समस्या समाप्त हो जाती हैं। यह सब एक दिन में नहीं होगा। आपको नियमित सुबह जल्दी उठना होगा, तब होगा।

2. व्यायाम के लिए समय : आपने एक कहावत सुनी होगी, "Health is Wealth", मतलब "स्वास्थ्य ही धन है"। यह बात 100% सत्य है यदि आपका शारीरिक और मानसिक रूप से स्वास्थ्य ठीक रहता है तो आप जीवन में जितना चाहो उतना पैसा कमा सकते हो।

और जब स्वास्थ्य ही गड़बड़ रहेगा तो पैसा कमाना इतना आसान नहीं है। सुबह जल्दी उठने से शरीर निरोगी रहता है क्योंकि आपको व्यायाम करने के लिए पर्याप्त समय मिल जाता है।

3. मानसिक शांति: सुबह जल्दी उठने से मानसिक शांति मिलती है क्योंकि सुबह को मौसम शांत होता है। कोई शोर नहीं होता , एक दम मौसम कुल होता है। योगा करने से मन और भी शान्त हो जाता है।
पूजा पाठ करने के लिए भी समय मिल जाता है जो अंतःकरण की शांति के लिए अति आवश्यक है।

4. विटामिन डी की पूर्ति: सुबह की धूप में विटामिन डी पाया जाता हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाता हैं और आप जानते ही हो हड्डी का मजबूत होना कितना आवश्यक है।

5. नाश्ते करने के लिए समय: जो लोग सुबह जल्दी नहीं उठते, वे अक्सर ऑफिस जाने की जल्दी में नाश्ता घर पर ही भूल जाते हैं। आपको पता होना चाहिए कि शरीर के लिए नाश्ता कितना आवश्यक होता है।

6. तनाव: तनाव कम होता है क्योंकि हर काम समय से पूरा हो जाता है।

7. पढ़ाई में फोकस: जब शरीर स्वस्थ होता है तो पढ़ाई में भी अच्छा फोकस होता है।

8. मेडिकल पर कम खर्च: आज कल हर इंसान कोई न कोई रोग से ग्रस्त है। उसकी कमाई का काफी हिस्सा दवाई और डाक्टरों पर खर्च हो जाता हैं। जब आप सुबह जल्दी उठेंगे तो कम बीमार होंगे और यह खर्च आपका बचत में बदल जाएगा।

ऐसे ही और कई और कारण और फायदे हैं जिनकी वजह से सुवह को जल्दी उठना बहुत जरूरी है


यह पोस्ट भी पढ़ें 👇 


सुबह जल्दी न उठ पाने के कारण।

सुबह जल्दी उठना कोई बहुत बड़ा काम नहीं है। कुछ आदतों में सुधार करके सुबह जल्दी उठा जा सकता हूं। सुबह जल्दी न उठ पाने के कुछ कारण निम्नलिखित हैं।

1. जीवन में कोई लक्ष्य न होना: यदि आप लक्ष्य विहीन जिंदगी जी रहे हो तो आपका दिमाग इतना एक्टिव नहीं रहता। आपका दिमाग हर काम को आप हल्के में लेता है। सोचता है कर लेंगे अभी इतनी जल्दी क्या है। 

ऐसे ही सुबह जागने के समय कहता है थोड़ा और सो लो, क्या करना है इतनी जल्दी उठ कर।

जब आपका माइंड किसी लक्ष्य पर केंद्रित होता है तो आपको फोर्सफुली उठना ही पड़ता है।

2. देर रात तक मोबाइल चलाते रहना: जब देर रात तक आप रील देखते रहते हो तो नींद पूरी नहीं होती,  इसलिए अगले दिन आप देर से उठते हैं।

3. अत्यधिक थकान: कभी कभी ज्यादा थका होने से गहरी नींद आ जाती है और सुबह जल्दी उठना मुश्किल लगता है।

4. फिक्स्ड रूटीन न होना: सुबह जल्दी उठने के लिए एक फिक्स रूटीन चाहिए होता है। जब रूटीन फॉलो नहीं होगा तो नियमित जल्दी उठ पाना संभव नहीं है।

5. अलार्म बिल्कुल पास रख कर सोना: सोते समय जो लोग अलार्म को अपने पास रख लते हैं वे नींद में अलार्म को तो बंद कर देते हैं पर स्वयं नहीं उठते।

6. तनाव: कभी कभी ज्यादा तनाव या ओवरथिंकिंग की वजह से रात में नींद नहीं आती। इससे सुबह जल्दी उठना मुश्किल हो जाता है 

7. शांत वातावरण का न होना: अच्छी नीद के लिए शांत वातावरण की जरूरत होती है।


यह पोस्ट भी पढ़ें 👇 


सुबह जल्दी उठने के 7 आसान तरीके।

सुबह जल्दी उठने के लिए आप निम्न तरीके अपना सकते हो।
  1. सुबह जल्दी उठने के लिए साम को जल्दी सोये: आप अपने पूरे दिन के सारे काम निपटा कर कोशिश करें कि 10 बजे तक बिस्तर पर पहुंच जाओ। कोई बहुत ज्यादा आवश्यक काम न हो तो उसे अगले दिन के लिए छोड़ दें।
  2. अलार्म थोड़ा दूर रखें: जब आप सोते समय अलार्म अपने पास में रख लेते हो तो नीद में आप उसे बंद कर देते हो। इसलिए अलार्म सोने वाली जगह से इतनी दूर रखा जाए जिससे आपको उठ कर बंद करने जाना पड़े।
  3. सोने के एक घंटे पहले मोबाइल से दूरी बना लें: बहुत से लोग मोबाइल पास रख कर सोते हैं जैसे ही कोई नोटिफिकेशन आता है तो वे अपने आपको उसको देखने से रोक नहीं पाते। और फिर घंटों मोबाइल को यूज़ करते रहते हैं। मोबाइल की नोटिफिकेशन म्यूट कर दें ताकि जब आपको जब समय मिले तो आप चेक कर सकें।
  4. सुबह उठते ही पानी पिये: जब आप अलार्म बंद करने जाए उसके बाद तुरंत पानी पिए जिससे से आपको फ्रेश होने का मन करेगा और आपकी नींद गायब हो जाएगी।
  5. जीवन का एक लक्ष्य जरूर बनाए: जब आपके जीवन में कोई लक्ष्य होगा तो उसको पाने के लिए आपका दिमाग एक्टिव मोड में रहता है। आपके अंदर आलस्य कम आएगा। आप क्रियाशील रहेंगे।
  6. रात को हल्का भोजन करें: जव रात को हल्का भोजन करके सोते हैं तो नीद अच्छी आती है इसलिए समय पर आंख खुल जाएगी।
  7. रूटीन न बिगाड़े: एक बार जब आपका सोने जागने का रूटीन सही से बन जाए तो इसको वार वार बदलना नहीं चाहिए।
सुबह जल्दी उठना शुरू शुरू में मुश्किल लग सकता है लेकिन धीरे धीरे यह आपकी आदत बन जाएगा। बस आपको इतना ध्यान रखना है कि इसको वार वार बदलना नहीं है। 



यह पोस्ट भी पढ़ें 👇 


आपसे सवाल:
1 आप सुबह कितने बजे उठते हो?

2 आप रात में कितने बजे सो जाते हो?

•  यह पोस्ट आपको उपयोगी लगी हो तो अपने दोस्तों को जरूर शेयर करें।

•  आप हमें whatsapp और Facebook पर भी फॉलो कर सकते हैं।





टिप्पणियाँ

Popular Posts

How to Solve Marriage Problems in Hindi

नशा कैसे छोड़े बिना किसी दबा के? इस एक तरीके से आप बड़ी आसानी से नशा मुक्त हो सकते हैं।

Har Cheez Hone Ke Baad Bhi Insaan Dukhi Kyu Hai