अगर कोई आपको इग्नोर करे तो क्या करना चाहिए ?
जब कोई व्यक्ति आपको इग्नोर करे तो क्या करना चाहिए ? लड़की लड़के को क्यों इग्नोर करती है? एक लड़के को इग्नोर करती हुई लड़की का चित्र जीवन में कभी कभी ऐसा भी वक्त आता है जब कोई अपना हमें इग्नोर (नजरअंदाज) करने लगता है। जो व्यक्ति कभी हमसे बातें करने के बहाने ढूंढा करता था आज वह हमारा फोन तक रिसीव नही कर रहा है। मैसेज का कोई रिप्लाई नहीं देता है। मैसेज का रिप्लाई भी आता है तो ऐसा लगता है कि उत्तर बहुत सोच समझ कर दिया जा रहा है। तब मन को आभास होने लगता है कि सामने वाला हमें इग्नोर कर रहा है। ऐसे में मन में कई सवाल उठने लगते हैं जैसे... वह मुझे क्यों इग्नोर कर रहा / रही है ? क्या मुझसे कोई गलती हो गई है ? अब मुझे क्या करना चाहिए ? क्या वह मुझे अब पसंद नहीं करता / करती है ? क्या रिश्ता अब खत्म हो चुका है ? यह सत्य है कि किसी के द्वारा इग्नोर किए जाने पर मन को बहुत चोट पहुंचती है। आपको लगता है कि अब आपकी अहमियत कम हो गई है। लेकिन हर बार किसी के द्वारा आपको इग्नोर करना आपकी कमी नहीं हो सकती है। कई बार सामने वाले व्यक्ति की कुछ मजबूरियां हो सकती हैं। वह तनाव में हो सकता है या फिर कोई...