अगर कोई आपको इग्नोर करे तो क्या करना चाहिए ?

जब कोई व्यक्ति आपको इग्नोर करे तो क्या करना चाहिए ? लड़की लड़के को क्यों इग्नोर करती है?

Log ignore kyu karte hai
एक लड़के को इग्नोर करती हुई लड़की का चित्र 

जीवन में कभी कभी ऐसा भी वक्त आता है जब कोई अपना हमें इग्नोर (नजरअंदाज) करने लगता है। जो व्यक्ति कभी हमसे बातें करने के बहाने ढूंढा करता था आज वह हमारा फोन तक रिसीव नही कर रहा है। मैसेज का कोई रिप्लाई नहीं देता है। 

मैसेज का रिप्लाई भी आता है तो ऐसा लगता है कि उत्तर बहुत सोच समझ कर दिया जा रहा है। तब मन को आभास होने लगता है कि सामने वाला हमें इग्नोर कर रहा है। ऐसे में मन में कई सवाल उठने लगते हैं जैसे...
  • वह मुझे क्यों इग्नोर कर रहा / रही है ?
  • क्या मुझसे कोई गलती हो गई है ?
  • अब मुझे क्या करना चाहिए ?
  • क्या वह मुझे अब पसंद नहीं करता / करती है ?
  • क्या रिश्ता अब खत्म हो चुका है ?
यह सत्य है कि किसी के द्वारा इग्नोर किए जाने पर मन को बहुत चोट पहुंचती है। आपको लगता है कि अब आपकी अहमियत कम हो गई है। लेकिन हर बार किसी के द्वारा आपको इग्नोर करना आपकी कमी नहीं हो सकती है।

कई बार सामने वाले व्यक्ति की कुछ मजबूरियां हो सकती हैं। वह तनाव में हो सकता है या फिर कोई अन्य शारीरिक या मानसिक समस्या से वह गुजर रहा होता है।

यह पोस्ट भी पढ़ें 👇 

इस पोस्ट में विस्तार से समझेंगे कि अगर कोई आपको इग्नोर करे तो क्या करना चाहिए ?

👉 लोग इग्नोर क्यों करते हैं ?

जब कोई व्यक्ति आपको इग्नोर ( नजर अंदाज ) करता है तब सबसे पहले आप अपने आपको ही दोषी मानने लगते हो लेकिन जरूरी नहीं है कि हर बार आपकी गलती हो। कई बार लोग इन कारणों से भी आपको इग्नोर करते हैं जैसे...
  • सामने वाला का मानसिक तनाव में होना।
  • सामने वाले पर काम का दबाव हो।
  • उसको किसी दूसरी बात को लेकर गुस्सा या नाराजगी हो।
  • उसका किसी काम में ज्यादा व्यस्त हो जाना।
  • उसको धीरे धीरे आपसे रिश्ता खत्म करने की चाह हो।
  • उसे रिश्तों में दूरियां महसूस होना।
  • यदि सामने वाला खुद को ज्यादा थका हुआ महसूस कर रहा हो।
इसलिए बिना कारण जाने अपने आपको दोषी मत मानें।

यह पोस्ट भी पढ़ें 👇 

👉 जब कोई इग्नोर करे तो क्या करना चाहिये?

Koi ignore kare to kya kare
कोई नजर अंदाज करें तो क्या करें 

जब आपको समझ में आ जाए कि गलती आपकी नहीं है तो निम्न बातों पर ध्यान देना चाहिए।

1. तुरंत पीछे मत भागिए

जब कोई इग्नोर करता है तब हमारा मन बार बार उससे बात करने को करता है। हम लगातार मैसेज करते हैं, काल करते हैं या किसी भी दूसरी तरह उसका ध्यान पाने की कोशिश करते हैं।

लेकिन यह तरीका स्थिति को और खराब कर देता है। क्योंकि सामने वाले को आपकी बेचैनी महसूस होने लगती है। इससे आपकी वैल्यू कम होने लगती है। आप भावनात्मक रूप से कमजोर दिखने लगते हैं।

आपको थोड़ा रुकना चाहिए। स्थिति को भांपने का प्रयास करना चाहिए। कभी कभी कुछ दूरियां आवश्यक होती हैं।

2. स्वयं की इज्जत बनाए रखें 

किसी के पीछे अपना आत्मसम्मान खो देना सबसे बड़ी भूल है। यदि कोई आपको बार बार इग्नोर करता है और आप फिर भी उसके पीछे लगे रहते हैं तो धीरे धीरे आपका आत्मविश्वास खोने लगता है।

याद रखिये जो व्यक्ति आपकी भावनाओं की कदर नहीं करता, उसके पीछे स्वयं को खत्म कर लेना कोई बुद्धिमानी नहीं है।

फिर आत्मसम्मान कैसे बचाया जाए ?

  • बार बार फोन कॉल या मेसेज न करें।
  • खुद को सही साबित करने की कोशिश न करें।
  • अपनी दिनचर्या को सामान्य रखें।
  • व्यस्त रहने के लिए दूसरे काम करें।
यह पोस्ट भी पढ़ें 👇 

3. हर इग्नोर का मतलब नफरत नहीं होता है।

बहुत से लोग यह मानते हैं कि इग्नोर करने का मतलब, सामने वाला उनसे नफरत करता है। लेकिन यह हर वार सच नहीं होता है।

कुछ लोग अपनी परेशानियों में खुद को अकेला कर लेते हैं जिससे वे अपनी समस्याओं पर पूरा फोकस कर सकें। इसलिए जल्द वाजी में कोई निर्णय न लें।

4. शांत मन से बात करने की कोशिश करें।

यदि रिश्ता आपके लिए महत्वपूर्ण है तो सही समय चुन कर शांति से खुल कर बात करें। लेकिन ध्यान रहे शिकायत वाले अंदाज में बिलकुल बात न करें।

5. सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देना बंद करें।

आज कल लोग इग्नोर होने के बाद सोशल मीडिया पर अप्रत्यक्ष रूप से प्रतिक्रिया देने लगते हैं जैसे....
  • दुख भरे स्टेटस लगाना।
  • सामने वाला को जलाने की कोशिश करना।
  • बार बार ऑनलाइन रहना।
  • स्टोरी देख कर दुखी होना।
  • गलत टीका टिप्पणी करना।
यह सब चीजें आपकी मानसिक स्थिति को और खराब कर देती है।

करना क्या चाहिए ?

  • कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से दूरी बना लेनी चाहिए।
  • तनाव से बचने का प्रयास करना चाहिए।
  • अपने दैनिक जीवन के कामों पर ध्यान देना चाहिए।

यह पोस्ट भी पढ़ें 👇 

6. स्वयं को बेहतर बनाने पर ध्यान दें।

इग्नोर होना कई बार अच्छा साबित हो सकता है। ऐसा भी हो सकता है कि भाग्य आपसे कुछ बहुत अच्छा कराना चाहता हो। इसके लिए आपको...
  • नई स्किल सीखनी चाहिए।
  • अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए।
  • किताबें पढ़ें।
  • ध्यान और याेग करें।
  • करियर सुधारें।
  • आत्मविश्वास बढ़ाए।
जब इंसान खुद को बेहतर बना लेता है तो उसको लोग कम इग्नोर करते हैं।

7. किसी से जरूरत से ज्यादा उम्मीद मत रखिए।

अक्सर हम कभी कभी किसी से बहुत ज्यादा अपेक्षाएं रखते हैं जैसे वह कभी नहीं बदलेगा, वह हमेशा हमारे लिए समय निकालेगा, वह हमें कभी इग्नोर नहीं करेगा।

लेकिन सत्य यह है कि समय के साथ इंसान बदलते हैं, परिस्थितियां बदलती हैं और रिश्ते भी बदलते हैं। इसलिए रिश्तों में संतुलित उम्मीदें रखें।

8. कुछ रिश्तों छोड़ देना चाहिए।

हर रिश्ता जीवन भर नहीं चलता। कुछ लोग सिर्फ एक समय तक ही हमारे जीवन का हिस्सा होते हैं। यदि कोई व्यक्ति आपका लगातार अपमान करे, नजरअंदाज करे, आपकी भावनाओं को न समझे , केवल जरूरत पड़ने पर ही आपको याद करे। ऐसे रिश्तों से दूरी बनाना ही बेहतर होता है।

क्योंकि रिश्ते शांति और सम्मान देने के लिए होते हैं। हर समय दर्द देने के लिए नहीं।

यह पोस्ट भी पढ़ें 👇 

अगर कोई लड़की इग्नोर करे तो क्या करना चाहिए ?

यदि कोई लड़की इग्नोर करे तो ये गलतियां बिल्कुल नहीं करनी चाहिए।
  1. बार बार फोन करके परेशान न करें। यह आपकी बेचैनी को दर्शाता है।
  2. खुद को बेकार न समझें। किसी का व्यवहार आपकी पहचान नहीं तय करता है। आप दुनिया से अलग हो।
  3. सोशल मीडिया पर ड्रामा न करें। यह स्थिति को और ज्यादा खराब कर देता है।
  4. बदला लेने की कोशिश न करें। यह आपको और कमजोर कर देगा।

क्या करें ?

  1. अकेले जीना सीखें।
  2. मानसिक रूप से अपने आपको मजबूत बनाए।
  3. ध्यान और मेडिटेशन करें।
  4. खुद से प्यार करना सीखें।
  5. दिमाग को व्यस्त रखें।
  6. अपना एक लक्ष्य बनाए।
  7. तनाव को दूर करने के लिए कॉमेडी वीडियो देखें।
अंत में 
रिश्ते जरूरी है लेकिन आपकी मानसिक शान्ति उससे भी ज्यादा जरूरी है। इसलिए किसी के व्यवहार से खुद की कीमत मत आंकिए। कभी कभी लोगों से दूर जाना हमें खुद के और करीब ले जाता है।

आपको यह पोस्ट कैसी लगी हमें कमेंट में जरूर बताएं और पोस्ट को अपने किसी जरूरत मंद को जरूर शेयर करें।

आप हमें whatsapp और Facebook पर भी फॉलो कर सकते हैं क्योंकि वहां पर भी मैं रेगुलर अच्छी अच्छी पोस्ट डालता रहता हूं।



टिप्पणियाँ

Popular Posts

How to Solve Marriage Problems in Hindi

नशा कैसे छोड़े बिना किसी दबा के? इस एक तरीके से आप बड़ी आसानी से नशा मुक्त हो सकते हैं।

Har Cheez Hone Ke Baad Bhi Insaan Dukhi Kyu Hai