शादी के बाद परिवार में झगड़े क्यों बढ़ जाते हैं

शादी के बाद परिवार में झगड़े बढ़ने के कारण और समाधान 

मैने कई ऐसे परिवार देखें हैं जहां लड़के की शादी से पहले परिवार में सब कुछ सामान्य था लेकिन जैसे ही लड़के की शादी होकर बहू घर में आती हैं, अचानक परिवार का माहौल बदल जाता है। घर में शोर और पारिवारिक कलह शुरू हो जाता है।

इसके लिए लोग घर में आने वाली नई बहू को दोष देने लगते हैं लेकिन क्या सच में पूरी गलती उसी की होती है ? या इसके पीछे परिवार की मानसिकता, अपेक्षाएं और बदलते रिश्ते जिम्मेदार होते हैं।

नई बहु के आने के बाद परिवार में क्लेश क्यों शुरू होता है?
शादी के बाद ग्रह क्लेश का चित्र 

अक्सर शादी के बाद ही घर में लड़ाई क्यों शुरू हो जाती है ?

एक कहावत आपने सुनी होगी कि "कभी भी एक हांथ से ताली नहीं बजती"। ठीक उसी प्रकार शादी के बाद परिवार में क्लेश का कारण सिर्फ बहू नही हो सकती। इसके लिए परिवार के सदस्यों की बहू से अत्यधिक अपेक्षाएं और स्वयं के दायित्वों को न समझना है।

आइये, शादी के बाद घर में होने वाले तनाव के कारणों को डिटेल में समझते हैं।

यह पोस्ट भी पढ़ें 👇 

1. जिम्मेदारियों का दवाव

माफी चाहता हूं कुछ लोगों को बात कड़वी लग सकती है लेकिन कहना जरूरी है। जब दूसरे परिवार की लड़की अपने घर बहू बन कर आती है तो परिवार के लोग उसे बहू कम घर की नौकरानी ज्यादा समझते हैं।

वे ऐसे आदेश देते हैं जैसे वह कोई इंसान नहीं एक चलती फिरती मशीन हो। अगर बहू से भूल बस सब्जी में नमक या चाय में चीनी ज्यादा पड़ जाए तो घर के अन्य सदस्य ऐसे करते हैं जैसे कितनी भारी गलती हो गई हो।

2. लड़के के व्यवहार में परिवर्तन 

जब लड़के की शादी हो जाती है तो उसको कुछ समय अपनी पत्नी को भी देना होता है। इस पर घर के अन्य सदस्य लड़के को तानने मरने लगते हैं जैसे...
  • यह तो बीवी का गुलाम हो गया है। 
  • यह तो बीवी के पल्लू से बंध गया है।
जो घर के सदस्य पहले उसका खास ध्यान रखते थे वे अब उसे इग्नोर करना शुरू कर देते हैं।

इससे लड़के को लगने लगता है कि वह अब इस घर का सदस्य नहीं रहा। उसका अपने परिवार से भरोसा उठने लगता है और परिवार वालों को लगता है कि लड़का बदल गया है।


यह पोस्ट भी पढ़ें 👇 

3. बहू का परिवार के साथ एडजस्टमेंट न कर पाना 

जब कोई लड़की शादी करके अपने घर के माहौल को छोड़ कर, दूसरे माहौल में प्रवेश करती है तो उसको बहुत घबराहट होती है। उसके मन में हजारों सवाल चल रहे होते हैं। वह वहां के वातावरण से अनभिज्ञ होती है।

ऐसे में न चाहते हुए भी उससे कुछ गलतियां हो जाती हैं और घर के दूसरे सदस्य खारी खोटी सुनाने का मौका पहले से ही तलाश कर रहे होते हैं।

पुराने समय की बात और थी। लड़कियां कम पढ़ी लिखीं होती थी और अपने पति की कमाई पर ही निर्भर होती थी इसलिए उनसे सास, ननद या देवर कुछ कह देते थे तो वे हँस कर टाल देती थी लेकिन पलट कर कोई जवाब नहीं देती थी।

लेकिन अब समय वैसा नहीं है। अब लड़कियां पढ़ी लिखी और समझदार होती हैं। उनको अपने अधिकार और कर्तव्यों दोनों की जानकारी होती है। उनको अब ज्यादा बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता है और न वे अब घुटन भरी जिंदगी जीना चाहती हैं।

4. बेकार के मुद्दों को बार बार उठाना

शादी एक बड़ा ईवेंट होता है। कभी कभी न चाहते हुए भी लड़के और लड़की वालों में कुछ कहा सुनी या नोक झोक हो ही जाती है। यह कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन कुछ लोग उसे एक यादगार पल बना लेते हैं और बार बार ऐसे मुद्दों को उठा कर झगड़े को बढ़ाने का काम करते हैं।

5. पैसों की समस्या

शादी विवाह में लोग पहले तो खूब जम कर पैसा खर्चा करते हैं लेकिन जब पैसों की तंगी आती है तो घर में कलह शुरू कर देते हैं।

कुछ लड़कियां अपने पिता के घर पर खूब लाड और प्यार से पली बढ़ी होती है लेकिन ससुराल में उन्हें वह माहौल नहीं मिल पाता। इससे वे अपने आपको कोसती रहती हैं तथा परिवार का भी माहौल खराब करती हैं।

पुराने समय में लड़कियां अपने पति की कमाई पर निर्भर होती थी। वे घर से बाहर नौकरी या बिज़नेस नहीं कर सकती थी लेकिन अब ऐसा नही है। अब लड़कियां इनडोर और आउट डोर दोनों जगह पर काम कर सकती हैं और पैसे कमा सकती हैं।

6. परिवार में दायित्वों का सही से बंटवारा न होना

 सास अपनी बहू को सुबह 4 बजे उठने का अल्टीमेटम जारी कर देगी लेकिन बहू के उम्र की अपनी लड़की को सुबह 8 बजे तक सुलाएगी।

ऐसे पक्षपात पूर्ण व्यवहार को आज कल की बहुएं सहन नहीं कर पाती और पारिवारिक झगड़ा शुरू हो जाता है।

7. पति का जिम्मेदार न होना

मैंने देखा है कि कुछ लोग शादी तो बहुत खुशी से कर लेते हैं लेकिन जब जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ता है तो वह तिलमिला उठते हैं। वे जिम्मेदारियों को सही से निभाना नहीं जानते हैं।

8. पति पत्नी का आपस में विचारों का न मिल पाना

कभी कभी घर के सदस्य तो चाहते हैं कि ये दोनों आपस में प्रेम से रहें लेकिन उनके खुद के विचार आपस में नहीं मिल पाते। दोनों के सोचने के नजरिए में अंतर होता है। कोई ज्यादा खर्चीला होता है तो दूसरा मितव्यई।

9. पति पत्नी में से किसी एक को नशे की लत होना

 जब पति पत्नी में से किसी एक को नशे की लत होती है तब भी शादी के बाद परिवार में कलह शुरू हो जाता है।

10. लड़की के घरवालों का सही से कन्वेंस न कर पाना

लड़की कुछ दिन ससुराल में रहने के बाद जब अपने मायके जाती है तो वह  वहां उन सभी बातों को जिक्र करती है जो उसके साथ ससुराल में हुई थी। 

अब लड़की वाले यदि सकारात्मक विचारों वाले हुए तो ठीक से समझा बुझा कर दुबारा भेज देंगे लेकिन कभी कभी लड़की पक्ष वाले ही नकारात्मक विचार धारा वाले होते हैं तो वह उस लड़ाई में आग में घी डालने वाला काम करेंगे जिससे शादी के बाद परिवार में झगड़े और बढ़ जाते हैं।

यह पोस्ट भी पढ़ें 👇 

शादी के बाद परिवार में होने वाले झगड़ों को कैसे सुलझाए ?

शादी के बाद परिवार में तनाव और झगड़े होना कोई बड़ी बात नही है। नया रिश्ता, अलग सोच, नई जिम्मेदारियां और एक दूसरे से अपेक्षाएं, आपस में टकराव का कारण बन जाती हैं लेकिन इनको यदि समझदारी से बातें करके सुलझाया जाए तो परिवार फिर से शांत और खुशहाल हो सकता है।

1. तुरंत प्रतिक्रिया देने की आदत छोड़े।

लोग एक कहावत कहते हैं कि " व्यक्ति गोली से नहीं, बोली से मर जाता है।" गुस्से में बोले गये शब्द लंबे समय तक चोट पहुंचाते हैं।

मैंने देखा है जहाँ लोग शांत स्वभाव के होते हैं वहाँ झगड़े भी कम होते हैं। यदि कोइ बात कहनी हो तो जब माहौल शांत हो जाए तो आराम से बात करें।

2. झगड़े की जड़ को समझें।

अधिकतर झगड़े इन कारणों से होते हैं।
  • गलतफहमी 
  • तुलना करना
  • अधिकार जताना
  • आर्थिक कारण 
  • बाहरी लोगों की दखलंदाजी।
  • एक दूसरे के सामने अपने विचारों को सही से न रख पाना।
जब तक झगड़े का असली कारण नहीं पता चलेगा तब तक झगड़े को समाप्त करना कठिन होगा।

3. बेकार की बातें घर में न होने दें।

अक्सर परिवार में झगड़े बड़े कारणों से नहीं बल्कि छोटी छोटी बातों से होते हैं जैसे..
  • काम करने का तरीका।
  • खर्चे ।
  • बोलने का अंदाज।
  • एक दूसरे को समय न देना।
यदि इन बातों को समय रहते शांत कर दिया जाए , तो घर में शांति बनी रहेगी।

4. अकेले में बात करें, सबके सामने न डांटे

यदि कोई शिकायत हो तो अकेले में सम्मानपूर्वक बात करें। सबके सामने अपमान न करें। ताने न मारें।

5. अपनी गलती को स्वीकारें, दोषारोपण न करें।

मेरी गलती नहीं है, कहने की बजाए यदि आपकी गलती है तो उसको स्वीकार कर लेनी चाहिए। कई बार थोड़ा झुक जाना हार नहीं बल्कि परिवार को बचाने की समझदारी होती है।

6. पति अपनी जिम्मेदारी को समझे 

पति यदि समझदार हो तो आधी से ज्यादा समस्याएं अपने आप सॉल्व हो जाती हैं।

अक्सर शादी के बाद पति पत्नी अपने अपने परिवार का पक्ष लेने लगते हैं। इससे छोटी छोटी बातें बड़े झगड़े में बदल जाती हैं। पहले पूरी बात समझे तुरन्त किसी को दोषी न ठहराया जाए।

7. सम्मान की कमी, झगड़े का मुख्य कारण

  • पत्नी को लगता है कि इस घर में उसका कोई सम्मान नहीं करता , उसकी बात को कोई वैल्यू नहीं देता।
  • पिता को लगता है कि लड़का बदल गया है अब वह उनकी बात नहीं मानता।
  • माँ और बहन को भी ऐसा ही लग सकता है।
इन सब बातों को खत्म करने के लिए एक दूसरे के प्रति सम्मान को बढ़ाए। सबकी बातें ध्यान से सुनें। छोटे से छोटे काम के लिए धन्यवाद बोले। उम्र और रिश्तों का सम्मान करें।

8. धैर्य रखें

शादी के तुरन्त बाद सब कुछ एक दम से ठीक नहीं हो जाता। इसमें थोड़ा समय लगता है इसलिए धैर्य रखें और सही समय का इंजर करें।

9. पैसे के मामलों को एक दम साफ रखें।

जब व्यक्ति की शादी हो जाती है तो उसके कुछ खर्चे बढ़ जाते हैं। उन खर्चों को पूरा करने के लिए पैसों की हेरा फेरी न करें। जितने पैसों की आवश्यकता हो कह कर लें, इससे परिवार के लोगों का आप पर भरोसा बना रहेगा।

10. दायित्वों का सही से बंटवारा हो।

परिवार के मुखिया की यह जिम्मेदारी होती है कि वह सभी को समान रूप से जिम्मेदारियां सौंपे।
एक ही व्यक्ति के ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ डालना ठीक नहीं होता है।

यह पोस्ट भी पढ़ें 👇 

अंत में सबसे जरूरी बात 

परिवार में झगड़ा तब होता हैं जब लोग अपने आपको सही सिद्ध करने में लग जाते हैं।

वे ही परिवार लड़ाई झगड़े से बच पाते हैं जिनके मुखिया समझदार, व्यवहार कुशल और पारखी होते हैं।

कई बार एक शब्द, एक माफी या थोड़ी सी समझदारी बड़े झगड़े को खत्म कर देती है।


यदि आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों में जरूर शेयर करें।

आप हमसे whatsapp और Facebook पर भी जुड़ सकते हैं।


 
























टिप्पणियाँ

Popular Posts

How to Solve Marriage Problems in Hindi

नशा कैसे छोड़े बिना किसी दबा के? इस एक तरीके से आप बड़ी आसानी से नशा मुक्त हो सकते हैं।

Har Cheez Hone Ke Baad Bhi Insaan Dukhi Kyu Hai