संदेश

जून, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

The Power Of Time : आपकी सबसे बड़ी दौलत आपका समय है जिसे भी दो बहुत सोच समझ कर दो।

चित्र
जो व्यक्ति समय की ताकत को समझ लेता है, वह जीवन में कभी पीछे नहीं रहता। समय इस दुनिया की सबसे कीमती और ताकतवर चीज है, लेकिन इंसान अक्सर इसकी कीमत तब समझता है जब बहुत देर हो चुकी होती है। कहते हैं कि पैसा खो जाने के बाद वापस कमाया जा सकता है, रिश्ते टूटने के बाद दोबारा बनाए जा सकते हैं, लेकिन एक बार बीता हुआ समय कभी वापस नहीं आता। जो लोग अतीत के पछतावे में रोते रहते हैं या भविष्य की चिंता में घुले जाते हैं, वे वर्तमान के इस अनमोल पल को भी गंवा देते हैं। याद रखिए, समय किसी का इंतजार नहीं करता, लेकिन जो समय का सम्मान करता है, पूरी दुनिया उसका इंतजार करती है। जिस व्यक्ति ने समय को समझ लिया, उसने जीवन को समझ लिया । The Power of time  समय केवल घड़ी की सुई नहीं है। अक्सर लोग समय को सिर्फ घंटों और मिनटों में देखते हैं, लेकिन समय इससे कहीं ज्यादा बड़ा और ताकतवर है। समय हमारे जीवन की वह पूंजी है जिसे हम हर दिन खर्च कर रहे हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि कोई व्यक्ति इसे सही जगह निवेश करता है और कोई इसे बिना सोचे-समझे बर्बाद कर देता है। हर इंसान को एक दिन में 24 घंटे ही मिलते हैं। दुनिया के स...

जीवन को नए सिरे से शुरू करने के 5 महत्वपूर्ण कदम जो आपकी जिन्दगी बदल देंगे।(Restart your life in hindi)

चित्र
Restart Your Life: जीवन को नए सिरे से शुरू करने के 5 महत्वपूर्ण कदम जो आपकी जिन्दगी बदल देंगे। जिस तरह एक गाड़ी खुद यह तय नहीं करती कि उसे कहां जाना है, बल्कि उसमें बैठा ड्राइवर उसे दिशा देता है। उसी तरह हमारा शरीर और हमारी आदतें भी एक गाड़ी की तरह हैं और हमारा Conscious Mind उसका ड्राइवर है। ड्राइवर यदि वेल ट्रेन्ड न हो तो गाड़ी कहीं भी जा सकती है। Restart-your-life हमारा मन हमें कैसे नियंत्रित करता है? हमारे जीवन का एक बड़ा हिस्सा Automatic Mode में चलता है। हम सुबह उठते हैं, मोबाइल देखते हैं, कुछ आदतें दोहराते हैं और फिर पूरा दिन उसी पुराने Pattern पर चलते रहते हैं। ऐसा क्यों होता है ? क्योंकि हमारा Subconscious Mind पुरानी आदतों को बार-बार दोहराने का काम करता है। अगर आपने कई सालों से देर रात तक जागने की आदत बनाई है तो आपका दिमाग उसे सामान्य मानने लगता है। अगर आपने हर परेशानी में मोबाइल, मनोरंजन या किसी और चीज में भागने की आदत बना ली है तो आपका मन उसी रास्ते पर आपको ले जाता रहेगा। इसलिए जीवन बदलने के लिए सबसे पहले अपने मन के साथ काम करना पड़ता है। यह पोस्ट भी पढ़ें 👇  नया ...

नया काम शुरू करने से पहले ‘लोग क्या कहेंगे’ का डर कैसे छोड़ें? जाने 4 आसान उपाय।

चित्र
लोग क्या कहेंगे? एक ऐसा डर जो लाखों सपनों को जन्म लेने से पहले ही मार देता है। शायद आपने कोई बिजनेस शुरू करने की सोची हो, यूट्यूब चैनल बनाने का मन हुआ हो, या फिर किसी नए करियर की शुरुआत करने की इच्छा हुई हो लेकिन उससे पहले ही मन में कई तरह के डर पैदा हो जाते हैं जैसे... लोग क्या कहेंगे? दोस्त मेरा मजाक उड़ाएंगे। रिश्तेदार क्या सोचेंगे? कहीं लोग मुझे बेवकूफ न समझें। कहीं मैं सफल न हो पाया तो। लोग क्या कहेंगे का डर छोड़ें (Ai image) सच कहूं तो जीवन में सबसे अधिक सपने किसी कठिनाई की वजह से नहीं टूटते, बल्कि " लोग क्या कहेंगे " वाली मानसिकता की वजह से टूटते हैं। मैंने अपने जीवन में ऐसे बहुत से लोगों को देखा है जिनके पास प्रतिभा थी, मेहनत करने की क्षमता थी, लेकिन वे केवल इसलिए आगे नहीं बढ़ पाए क्योंकि वे दूसरों की राय से डरते रहे। इस लेख में हम समझेंगे कि लोग क्या कहेंगे का डर पैदा क्यों होता है और इससे बाहर निकलने का सबसे प्रभावी तरीका क्या है ? लोग क्या कहेंगे का डर आखिर पैदा क्यों होता है? मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। हजारों साल पहले समूह में रहना हमारी सुरक्षा के लिए जरूरी था। ...

अगर कोई आपको इग्नोर करे तो क्या करना चाहिए ?

चित्र
जब कोई व्यक्ति आपको इग्नोर करे तो क्या करना चाहिए ? लड़की लड़के को क्यों इग्नोर करती है? एक लड़के को इग्नोर करती हुई लड़की का चित्र  जीवन में कभी कभी ऐसा भी वक्त आता है जब कोई अपना हमें इग्नोर (नजरअंदाज) करने लगता है। जो व्यक्ति कभी हमसे बातें करने के बहाने ढूंढा करता था आज वह हमारा फोन तक रिसीव नही कर रहा है। मैसेज का कोई रिप्लाई नहीं देता है।  मैसेज का रिप्लाई भी आता है तो ऐसा लगता है कि उत्तर बहुत सोच समझ कर दिया जा रहा है। तब मन को आभास होने लगता है कि सामने वाला हमें इग्नोर कर रहा है। ऐसे में मन में कई सवाल उठने लगते हैं जैसे... वह मुझे क्यों इग्नोर कर रहा / रही है ? क्या मुझसे कोई गलती हो गई है ? अब मुझे क्या करना चाहिए ? क्या वह मुझे अब पसंद नहीं करता / करती है ? क्या रिश्ता अब खत्म हो चुका है ? यह सत्य है कि किसी के द्वारा इग्नोर किए जाने पर मन को बहुत चोट पहुंचती है। आपको लगता है कि अब आपकी अहमियत कम हो गई है। लेकिन हर बार किसी के द्वारा आपको इग्नोर करना आपकी कमी नहीं हो सकती है। कई बार सामने वाले व्यक्ति की कुछ मजबूरियां हो सकती हैं। वह तनाव में हो सकता है या फिर कोई...

नकारात्मक लोगों से निपटने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?

चित्र
क्या किसी की कही हुई बातें आपको घंटों परेशान करती हैं ? जानिये मनोवैज्ञानिक कारण और समाधान। जीवन में हम सभी कभी न कभी ऐसी परिस्थितियों से गुजरते हैं जब किसी की कही हुई बातें हमें अंदर तक चोट पहुंचती हैं। किसी का मजाक, आलोचना, ताना या कठोर शब्द कई बार हमारे मन में इतने अंदर तक बैठ जाते हैं कि हम उन्हें घंटों, दिनों या कभी कभी वर्षों तक भुला नहीं पाते हैं। कुछ लोग तो किसी के एक छोटे से कमेंट को इतना अधिक दिमाग पर ले लेते हैं कि उनका आत्मविश्वास ही कम होने लगता है। उनके अंदर तनाव बढ़ जाता है और वे मानसिक रूप से टूटने लगते हैं। सवाल यह है कि.... कुछ लोग आखिर बातों को इतना अधिक क्यों सोचते हैं ? वे दूसरों की बातों से इतना प्रभावित कैसे हो जाते हैं ? और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस समस्या से बाहर निकलने का तरीका क्या है ? यह पोस्ट भी पढ़ें 👇  Overthinking कैसे रोकें  आइए इस विषय को अच्छे से समझते हैं। नकारात्मक लोगों की बातों से परेशान होती हुई लड़की का चित्र  दूसरे लोगों की नकारात्मक बातों को दिल पर लेने की आदत कैसे बन जाती है? दूसरों की नकारात्मक बातों को दिल पर लेने की आ...

राम का नाम लेने से क्या होता है ?

चित्र
राम का नाम लेने से क्या होता है ? पढ़िए एक सच्चा अनुभव जो आपकी जिंदगी बदल देगा। मैं कोई बड़ा धार्मिक पुरुष नहीं हूं और न ही मैं कोई प्रवचन करने आया हूं। मुझे राम के नाम के साथ एक अच्छा अनुभव हुआ है जो मैं आपके साथ शेयर करना चाहता हूं। पोस्ट को सावधानी पूर्वक पूरा पढ़िए, हो सकता है आपकी जिंदगी बदल जाए। राम के नाम का महत्व  जव बात नाम जप की आती है तो कुछ लोग जिनको अध्यात्म का कोई ज्ञान नही है उनके मन में एक सवाल जरूर उठता है कि क्या वास्तव में राम का नाम वार वार जपने से कुछ होता होगा ? इस सवाल का उत्तर जानने के लिए में यहाँ पर अपना एक अनुभव शेयर कर रहा हूं। जरा ध्यान से समझने की कोशिश कीजिए। यह पोस्ट भी पढ़ें 👇  मन को शांत कैसे करें? राम नाम में कितनी शक्ति होती है ? कल रात जब में मैं सो रहा था तो मैंने एक स्वप्न देखा। जिसमें मैं अपने आपको किसी गाँव वाले इलाके में देखता हूँ। वह इलाका थोड़ा ऊंचा नीचा, जैसा पहाड़ों पर होता है, वैसा इलाका था। वहां एक टेढ़ी मेडी नदी वह रही थी। मैं अपने परिवार के साथ वहां पर हूँ। थोड़ी देर में मुझे पता चलता है कि उस नदी में पानी बहुत तेजी से बढ़ रहा है...

रिश्ते में सबसे जरूरी क्या होता है ?

चित्र
रिश्तों में प्यार से भी ज्यादा जरूरी चीज क्या होती है ? हर रिश्ता शुरुआत में अच्छा होता है लेकिन उसे लंबे समय तक मजबूत बनाए रखने के लिए सिर्फ प्यार ही नहीं, कुछ और भी जरूरी होता है। A-Better-Relationship  रिश्ता केवल खून, शादी या साथ रहने से मजबूत नहीं बनता। किसी भी रिश्ते की असली मजबूती इस बात पर निर्भर करती है कि उसमें सम्मान, विश्वास, समझ और संतुलन कितना है ? जहाँ ये चीजें खत्म होने लगती हैं, वहाँ रिश्तों में धीरे धीरे दूरी, तनाव और झगड़े बढ़ने लगते हैं। अगर आप चाहते हैं कि सभी से आपके रिश्ते मधुर हो, सभी आपका स्वागत और सम्मान करें तो आपको निम्नलिखित बातों पर ध्यान देना चाहिए। यह पोस्ट भी पढ़ें 👇  शादी के बाद अक्सर परिवार में झगड़े क्यों बढ़ जाते हैं ? 1. छोटे बड़ों सभी का सम्मान करें। समान एक ऐसी चीज है इसको जितना बाटो उतना ही बढ़ता जाता है। हर रिश्ते की नींव सम्मान पर टिकी होती है। यदि कोई व्यक्ति है जिसके विचार आपके विचारों से मेल नहीं खाते हैं लेकिन उसको यदि आप थोड़ा सा भी सम्मान दे दोगे तो वह कभी न कभी आपके पक्ष में जरूर आ जायेगा। इसके विपरीत यदि कोई व्यक्ति सामने वाले ...

परिवार के मुखिया में कौन कौन से गुण होने चाहिए

चित्र
नये जमाने के अनुसार परिवार के मुखिया में कौन कौन से गुण होने आवश्यक हैं ? तुलसी दास जी ने मुखिया के गुणों पर प्रकाश डालते हुए कहा है कि   " मुखिया मुख सो चाहिए, खान पान कहूँ एक।   पाले पोसऐ सकल अंग, तुलसी सहित विवेक।।" अर्थात परिवार या किसी भी समाज का मुखिया हमारे शरीर के मुख के समान होना चाहिए। जैसे मुख भोजन को खाने पीने और चबाने का काम करता है फिर उस भोजन को बिना किसी भेद भाव के शरीर के दूसरे अंगों को पोषित होने के लिए भेज देता है। आदर्श परिवार के मुखिया का चित्र  लेकिन अब समय के साथ घर के मुखिया के गुणों में बहुत परिवर्तन आ गया है। बहुत बार लोग यह सोचते हैं कि नई पीढ़ी बिगड़ गई है इसलिए परिवार टूट रहे हैं लेकिन सच यह भी है कि कई बार घर का मुखिया स्वयं ऐसा माहौल बना देता है जिससे लोग घुटन महसूस करने लगते हैं। जब घर में सम्मान की जगह डर हो, संवाद की जगह आदेश हो और प्यार की जगह अपमान हो तब धीरे धीरे परिवार के लोग बगावत करने लगते हैं। यह पोस्ट भी पढ़ें 👇 लड़के की शादी के बाद परिवार में झगड़े क्यों बढ़ जाते हैं ? परिवार के मुखिया के ये अवगुण पूरे परिवार के कलह का कारण बनते ...

शादी के बाद परिवार में झगड़े क्यों बढ़ जाते हैं

चित्र
शादी के बाद परिवार में झगड़े बढ़ने के कारण और समाधान  मैने कई ऐसे परिवार देखें हैं जहां लड़के की शादी से पहले परिवार में सब कुछ सामान्य था लेकिन जैसे ही लड़के की शादी होकर बहू घर में आती हैं, अचानक परिवार का माहौल बदल जाता है। घर में शोर और पारिवारिक कलह शुरू हो जाता है। इसके लिए लोग घर में आने वाली नई बहू को दोष देने लगते हैं लेकिन क्या सच में पूरी गलती उसी की होती है ? या इसके पीछे परिवार की मानसिकता, अपेक्षाएं और बदलते रिश्ते जिम्मेदार होते हैं। शादी के बाद ग्रह क्लेश का चित्र  अक्सर शादी के बाद ही घर में लड़ाई क्यों शुरू हो जाती है ? एक कहावत आपने सुनी होगी कि "कभी भी एक हांथ से ताली नहीं बजती"। ठीक उसी प्रकार शादी के बाद परिवार में क्लेश का कारण सिर्फ बहू नही हो सकती। इसके लिए परिवार के सदस्यों की बहू से अत्यधिक अपेक्षाएं और स्वयं के दायित्वों को न समझना है। आइये, शादी के बाद घर में होने वाले तनाव के कारणों को डिटेल में समझते हैं। यह पोस्ट भी पढ़ें 👇  How to Solve Marriage Problems in Hindi  1. जिम्मेदारियों का दवाव माफी चाहता हूं कुछ लोगों को बात कड़वी लग सकती ...
  Photo Collage (Instagram Story) by Shailendra Singh