राम का नाम लेने से क्या होता है ?

राम का नाम लेने से क्या होता है ? पढ़िए एक सच्चा अनुभव जो आपकी जिंदगी बदल देगा।

मैं कोई बड़ा धार्मिक पुरुष नहीं हूं और न ही मैं कोई प्रवचन करने आया हूं। मुझे राम के नाम के साथ एक अच्छा अनुभव हुआ है जो मैं आपके साथ शेयर करना चाहता हूं। पोस्ट को सावधानी पूर्वक पूरा पढ़िए, हो सकता है आपकी जिंदगी बदल जाए।

राम का नाम जपने से क्या फायदा होता है।
राम के नाम का महत्व 

जव बात नाम जप की आती है तो कुछ लोग जिनको अध्यात्म का कोई ज्ञान नही है उनके मन में एक सवाल जरूर उठता है कि क्या वास्तव में राम का नाम वार वार जपने से कुछ होता होगा ?

इस सवाल का उत्तर जानने के लिए में यहाँ पर अपना एक अनुभव शेयर कर रहा हूं। जरा ध्यान से समझने की कोशिश कीजिए।

यह पोस्ट भी पढ़ें 👇 

राम नाम में कितनी शक्ति होती है ?

कल रात जब में मैं सो रहा था तो मैंने एक स्वप्न देखा। जिसमें मैं अपने आपको किसी गाँव वाले इलाके में देखता हूँ। वह इलाका थोड़ा ऊंचा नीचा, जैसा पहाड़ों पर होता है, वैसा इलाका था। वहां एक टेढ़ी मेडी नदी वह रही थी।

मैं अपने परिवार के साथ वहां पर हूँ। थोड़ी देर में मुझे पता चलता है कि उस नदी में पानी बहुत तेजी से बढ़ रहा है। हम सब लोग ऊपर की ओर ऊँची चट्टानों पर चले जाते हैं।

थोड़ी देर में भयानक बारिश शुरू हो जाती है और बिजली कड़कने लगती है। कुछ देर बाद पानी उस ऊंची चट्टान पर भी आ जाता है जहां हम लोग रुके हुए थे।

चारों तरफ़ चीख पुकार मची हुई थी, कोई किसी की नहीं सुन रहा था। सब अपनी या अपनो की जान बचाने में लगे थे। नदी के पानी के साथ लोग बहे जा रहे थे। सब मदद माँग रहे थे लेकिन कोई किसी की मदद नहीं कर पा रहा था। सब ऊपर की चट्टानों पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे। बड़ा भयानक मंजर था।

यह पोस्ट भी पढ़ें 👇 

खैर जैसे तैसे हम, हमारे परिवार के साथ और कुछ लोगों को लेकर ऊपर की चट्टानों पर चढ़ने में कामयाब हो गए और बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। हम सभी काफी थके और डरे हुए थे।

कुछ मिनट बीते कि अचानक बहुत तेज बारिश शुरू हो गई लेकिन अबकी बार तबाही का मंजर दूसरे टाइप का था। हम देखते हैं कि मौसम का तापमान अचानक से माइनस में चला जाता है और जो पानी गिर रहा है वह गिरते ही बर्फ के बड़े बड़े गोलों में बदल रहा है।

हम लोग फिर से बहुत डर जाते हैं लेकिन मेरे मुंह से निकलता है कि " सब लोग जय श्री राम बोलो, जय श्री राम"। 

"जय श्री राम" बोलते ही मेरी आँख खुल जाती है और और मैं अनुभव करता हूं कि मेरा दिल जोर जोर से धड़क रहा होता है। शरीर पसीने में भीगा हुआ है।

अब यह स्वप्न क्यों आया और इसका क्या मतलब है, यह तो स्वप्न शास्त्र के ज्ञाता ही बता सकते हैं।

पर मुझे जो सबसे आश्चर्यजनक बात लगी वह यह थी कि जब तक हम अपने दम पर स्वप्न में उस समस्या से लड़ते रहे, तब तक एक संकट के बाद दूसरा संकट आता रहा लेकिन जैसे ही मुख से सिर्फ एक बार जय श्री राम निकला तो तुरन्त आंख खुल गई और सारी समस्याओं का अंत एक झटके में हो गया।

मैं सोचने पर विवश होता हूँ कि यदि वास्तव में राम के नाम में कुछ भी नहीं है तो स्वप्न में राम के नाम के तुरंत बाद स्वप्न का अंत क्यों हो गया। थोड़ी देर और स्वप्न चल सकता था।

यह पोस्ट भी पढ़ें 👇 

क्या सच में राम नाम मन को बदल देता है ?

मैं कोई बड़ा पुजेरी या भक्त नहीं हूँ लेकिन मुझे यह अहसास होता है कि राम नाम में असीमित शक्तियां हैं। जो बिना संदेह के इसको जपता है उसका मन धीरे धीरे पवित्र होने लगता है। मन शांत हो जाता है। सही और गलत के अंतर को समझने लगता है।

यदि आपके मन में कोई गलत विचार आता है तो तुरन्त आप राम का नाम जपिए, गलत विचार तुरन्त गायब हो जाएगा।

राम नाम के बारे में आपका क्या अनुभव है कृपया हमें जरूर बताएं।

पोस्ट अच्छी लगी हो तो अपने मित्रों को शेयर जरूर करें।

आप हमें whatsapp और Facebook पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टिप्पणियाँ

Popular Posts

How to Solve Marriage Problems in Hindi

संशय क्या है? जानिए यह आपकी जिंदगी को कैसे बर्बाद करता है?

नशा कैसे छोड़े बिना किसी दबा के? इस एक तरीके से आप बड़ी आसानी से नशा मुक्त हो सकते हैं।