रिश्ते में सबसे जरूरी क्या होता है ?
रिश्तों में प्यार से भी ज्यादा जरूरी चीज क्या होती है ?
हर रिश्ता शुरुआत में अच्छा होता है लेकिन उसे लंबे समय तक मजबूत बनाए रखने के लिए सिर्फ प्यार ही नहीं, कुछ और भी जरूरी होता है।
![]() |
| A-Better-Relationship |
रिश्ता केवल खून, शादी या साथ रहने से मजबूत नहीं बनता।
किसी भी रिश्ते की असली मजबूती इस बात पर निर्भर करती है कि उसमें सम्मान, विश्वास, समझ और संतुलन कितना है ?
जहाँ ये चीजें खत्म होने लगती हैं, वहाँ रिश्तों में धीरे धीरे दूरी, तनाव और झगड़े बढ़ने लगते हैं।
अगर आप चाहते हैं कि सभी से आपके रिश्ते मधुर हो, सभी आपका स्वागत और सम्मान करें तो आपको निम्नलिखित बातों पर ध्यान देना चाहिए।
यह पोस्ट भी पढ़ें 👇
1. छोटे बड़ों सभी का सम्मान करें।
समान एक ऐसी चीज है इसको जितना बाटो उतना ही बढ़ता जाता है। हर रिश्ते की नींव सम्मान पर टिकी होती है। यदि कोई व्यक्ति है जिसके विचार आपके विचारों से मेल नहीं खाते हैं लेकिन उसको यदि आप थोड़ा सा भी सम्मान दे दोगे तो वह कभी न कभी आपके पक्ष में जरूर आ जायेगा।
इसके विपरीत यदि कोई व्यक्ति सामने वाले की भावनाओं, बातों और आत्मसम्मान की कद्र नहीं करता है तो धीरे धीरे रिश्ते बिगड़ने लगते हैं।
यदि सभी से रिश्ते मधुर रखने हो तो निम्न बातें बिल्कुल न करें।
- किसी को सम्मान न देना
- छोटी छोटी बातों पर दूसरों का अपमान करना
- सबके सामने नीचा दिखाना
- बात काटना
- केवल अपनी ही चलना
- दूसरे की बातों को तवज्जो न देना
ये सब वे पॉइंट हैं जो रिश्ते को अंदर से कमजोर कर देते हैं।
2. विश्वास बनाए रखें
विश्वास यदि टूट जाए तो हर रिश्ता डर और शक में बदल जाता है।
क्या ऐसा रिश्ता ज्यादा दिन तक चल सकता है जहां हर समय सफाई देनी पड़े , बार बार फोन चेक हो और एक दूसरे से बातें छिपाई जाये।
जहां ये सब चीजें होती हैं वहां मानसिक शान्ति खो जाती है और कलह शुरू हो जाती है।
विश्वास बनाए रखने का सबसे सरल तरीका यह है कि बेकार की फालतू बातों पर ध्यान न दिया जाए। सिर्फ अपने काम पर फोकस किया जाए।
यह पोस्ट भी पढ़ें 👇
3. समझदारी और धैर्य
हर इंसान अलग सोच और स्वभाव का होता है। रिश्ते तब ज्यादा अच्छे चलते हैं जब लोग एक दूसरे को बदलने की बजाए समझने की कोशिश करते हैं।
यदि किसी से कोई गलती हो जाती है तो तुरन्त गुस्सा न करें। बाद में एकांत में प्यार से समझाए। जरूरी नहीं है जिस काम में आप एक्सपर्ट हैं तो सभी उस काम में एक्सपर्ट होंगे। सभी का दिमाग अलग होता है और सोचने समझने का लेवल भी अलग ही होता है। इस बात को समझने का प्रयास आपको करना चाहिए।
4. बातचीत
बहुत बार रिश्ते इसलिए खत्म हो जाते हैं क्योंकि लोग बात चीत करना ही छोड़ देते हैं। किसी भी रिश्ते की मजबूती के लिए सकारात्मक बातचीत बहुत जरूरी है।
जैसे एक पेड़ बिना पानी के हरा भरा नहीं रह सकता, ठीक उसी प्रकार रिश्तों के पेड़ को भी बातचीत के पानी की आवश्यकता होती है।
मन की बात दवाना, नाराजगी छिपाना और चुप रहना धीरे धीरे रिश्तों में दूरियां बढ़ा देता है। अच्छे और समझदार लोग खुल कर बातें करते हैं और कोई गलतफेमी हो तो उसे भी दूर कर देते हैं।
5. बिना भेद भाव के न्याय
यदि एक व्यक्ति हमेशा दवा रहे और दूसरा हमेशा उस पर हावी रहे। ऐसी स्थिति में भी रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चलता।
कोई भी रिश्ता तभी तक ठीक से चल पाएगा जब दोनों अपनी अपनी गलती को बेझिझक स्वीकार करते हो। हमेशा गलती एक की नहीं हो सकती।
किसी ने कहा है कि " गलती तो सभी करते हैं लेकिन जो गलती को गलती न समझे, वह सबसे बड़ा दुर्भाग्यशाली है।"
यह पोस्ट भी पढ़ें 👇
6. समय और अपना पान
वैसे भी आज कल भाग दौड़ भरी जिंदगी में समय सभी के पास बहुत कम है। कुछ बचता भी है तो सोशल मीडिया चट कर जाता है , रिश्तों के लिए समय कहां से दें ?
इसके लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन जैसे भी कम्युनिकेशन पॉसिबल हो करते रहना चाहिए।
7. उचित संवाद
कुछ लोग रिश्तों में गलत भाषा का प्रयोग करते हैं। यह रिश्तों को जड़ से खत्म कर देता है।
कहते भी कि "इंसान एक बार गोली से तो बच सकता है लेकिन बोली की चोट से तुरंत मर जाता है।" रिश्तों को बचाने के लिए सदैव सकारात्मक और मधुर शब्दों का इस्तेमाल करें।
8. निस्वार्थ प्रेम
जहाँ स्वार्थ होगा वहां प्रेम नहीं छल कपट होगा। प्रेम में कुछ लिया नहीं जाता, सिर्फ दिया ही जाता है।
रिश्तों में पाने के की उम्मीद रखने के बजाय सहयोग और सहानुभूति पर ध्यान देना चाहिए।
यह पोस्ट भी पढ़ें 👇
- कोई सुझाव हो तो हमें जरूर बताएं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
कृपया सकारात्मक सोच के साथ अपने अनुभव साझा करें।