Padhai me man na lage to kya kare

पढ़ाई में मन न लगे तो क्या करें ? How to Focus on Studies ?


आज कल पढ़ाई से ध्यान भटकाने के लिए इतने साधन आ गए हैं कि मन को नियंत्रण कर पाना बहुत मुश्किल है। पढ़ाई के लिए किताब खोलते ही आंखो में नींद आने लगती है। पढ़ाई करना सबसे कठिन काम लगता है।

बहुत कम लोग ऐसे हैं जो पढ़ाई मन लगा कर करते हैं बाकी ज्यादातर लोग पढ़ाई  मजबूरी में करते हैं क्योंकि पढ़ाई के बिना भविष्य अंधकारमय हो जाता है। 
 
इस पोस्ट आप जानेंगे.....
  • पढ़ाई में मन क्यों नहीं लगता ?
  • पढ़ाई के समय ध्यान भटकने के कारण।
  • पढ़ाई में मन लगाने के आसान तरीके।
  • मोबाइल और सोशल मीडिया से दूरी क्यों जरूरी ?
  • पढ़ाई का सही टाइम टेबल कैसे बनाएं ?
  • पढाई के लिए शांत वातावरण क्यों जरूरी है ?
  • पढ़ाई में मोटिवेशन बनाए रखने के तरीके।
Padhai me man kaise lagaye
पढ़ाई में मन नहीं लगता ( चित्र )

पढ़ाई में मन क्यों नहीं लगता ?

पढ़ाई में मन न लगने के कई कारण हो सकते हैं जैसे कि....
  • जब आपके जीवन में कोई लक्ष्य निर्धारित न हो ।
  • जब पढ़ाई की असली वैल्यू न पता हो।
  • जब मन कहीं और आकर्षित हो।
  • मोबाइल गेम या सोशल मीडिया से ज्यादा लगाव होने पर ।
  • बेसिक विषयों में अच्छी पकड़ न होना।
  • रोजाना नहीं पढ़ना।
  • घर का माहौल ठीक न होना।
  • आरक्षण जैसी व्यवस्था से मानो बल गिर जाने पर।
  • आस पड़ोस का माहौल अच्छा न होना।
  • आर्थिक स्थिति कमजोर होना।
  • हताश, निराशावादी या भाग्य पर भरोसा करने के कारण।

यह पोस्ट भी पढ़ें 👇 

पढ़ाई के समय ध्यान भटकने के कारण 

पढ़ाई करते समय मन इधर उधर भटक जाता है क्योंकि मन चंचल होता है। मन एक घोड़े की तरह है जो एक जगह पर रुक ही नहीं सकता। इसको वार वार काम पर लगा कर ट्रेंड करते रहना चाहिए। 

पढ़ाई से ध्यान भटकने के कई कारण हो सकते हैं जिनमें से कुछ प्रमुख है।

  • मोबाइल : आज कल पढ़ाई से ध्यान भटकाने के लिए सबसे बड़ा कारण मोबाइल है। मोबाइल में तरह तरह के एप्लिकेशन होते हैं जो हर समय कोई न कोई नोटिफिकेशन भेजते रहते हैं। इससे बच्चे पढ़ाई पर पूरा फोकस नहीं कर पाते और उनका ध्यान भटक जाता है।
  • विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण: विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण भी पढ़ाई पर फोकस न कर पाने का कारण हो सकता है। 
  • परिवारिक कलह: घर परिवार के लड़ाई झगड़ा भी पढ़ाई से ध्यान भटकाने का कारण हो सकता है।
  • शांत वातावरण का न होना: कभी कभी आप जिस जगह रह रहे हैं वहां पर भरी शोर होता है जैसे ट्रैफिक या किसी और चीज से, तो भी वार वार पढ़ाई से मन भटक सकता है।

यह पोस्ट भी पढ़ें 👇 


पढ़ाई में मन लगाने के आसान तरीके।

  1. मन जितनी बार पढ़ाई से भागे, उतनी बार उसे फिर से पढ़ाई पर लगा दो। कुछ समय बाद आप देखेंगे कि आपके मन को किताबें सबसे ज्यादा प्रिय लगने लगेंगी क्योंकि मन की एक खास बात यह है कि जिस चीज पर आप ज्यादा फोकस करोगे, मन भी वही करने लगता है।
  2. क्या आपने सोचा है कि 3 घण्टे की मूवी देखते समय या क्रिकेट की कमेंट्री सुनते समय आपको नींद क्यों नहीं आती ? इसका सीधा जवाब है कि इन कामों में आपकी रुचि है। तो पढ़ाई में भी आपको रुचि बढ़ानी चाहिए। हमेशा मजेदार टॉपिक से शुरुआत कीजिए और फिर घंटों बैठ कर पढ़ते रहिए।
  3. एक समय में एक ही विषय पढ़ें। पढ़ाई के दौरान मोबाइल साइलेंट मोड पर रखें। बीच बीच में 5 -5 मिनट के ब्रेक लेते रहें। पढ़ाई का टाइम टेबल जरूर बनाएं।
  4. एकाग्रता से पढ़ना कोई जादू नहीं है। यह धीरे धीरे अभ्यास से आती है। पहले शुरुआत में 2-3 घंटे कुछ भी पढ़ने की आदत डालें, फिर समय को बढ़ाते जाएं।
  5. जब तक आप सफल नहीं हो जाते तब तक के लिए दुनिया से अपने आपको को अलग कर लें, जैसे लोग कोरेना काल में, कोरोना होने पर अपने आपको कोरनटाइन कर लेते थे।
  6. मोबाइल फोन में सिर्फ पढ़ाई से जरूरी ऐप्स होने चाहिए और उनकी भी नोटिफिकेशन साइलेंट जिससे जब आप फुर्सत में हो तब उन्हें आप चेक कर लें। पढ़ाई के लिए मोबाइल एक बहुत अच्छा उपकरण है लेकिन जो लोग अपने मन पर कंट्रोल नहीं कर पाते, उनके लिए यह जिंदगी बरवाद करने के साधन के अलावा कुछ भी नहीं है।
  7. आज कल दोस्त कम , दोस्त के रूप में दुश्मन ज्यादा हैं। दोस्तों से सिर्फ पढ़ाई के उद्देश्य से बात कीजिए। आगे चल कर दोस्ती का यही रिश्ता पैसों के तराजू में तोला जाएगा।

पढ़ाई करते समय मोबाइल और सोशल मीडिया से दूरी क्यों जरूरी है?

पढ़ाई करते समय मोबाइल और सोशल मीडिया से दूरी इसलिए जरूरी है क्योंकि यह आपकी एकाग्रता को भंग कर सकता है। एक नोटिफिकेशन आया और एक बार ऐप में घुस गए तो 1 या 2 घंटे कहां चले गए आपको पता भी नहीं लगेगा। 

पढ़ाई के लिए सही टाइम टेबल कैसे बनाएं

अपनी दिनचर्या और लक्ष्य के हिसाब से टाइम टेबल बनाए। बहुत ज्यादा कठिन टाइम टेबल ज्यादा समय तक नहीं चलता। इसलिए आसान, संतुलित और और लगातार फॉलो होने वाला टाइम टेबल बनाना चाहिए।

  • सबसे पहले अपना एक लक्ष्य बनाए फिर उस लक्ष्य के हिसाब से टाइम टेबल सेट करें। जब लक्ष्य साफ होता है तो टाइम टेबल बनाना आसान हो जाता है।
  • पढ़ाई का सही समय पहचाने। कुछ लोग सुबह जल्दी उठ कर पढ़ लेते हैं, कुछ लोगों को रात के शांत वातावरण में पढ़ने का मन करता है। बाकी कुछ लोग दिन में पढ़ते हैं। जहां शोर ज्यादा है उनको तो रात में या सुबह जल्दी उठ कर पढ़ने की आदत डालनी चाहिए।
  • छोटे छोटे स्टडी सेशन बनाए जैसे 45 से 50 मिनट पढ़ाई फिर 10 मिनट का रेस्ट। इससे दिमाग जल्दी थकता नहीं।
  • कठिन विषय पहले पढ़े, जिस विषय में आपको डर लगता है उसे पहले पढ़ें । इससे तनाव कम होगा।
  • रिवीजन के लिए जरूर समय रखें। सिर्फ पड़ने पर ही फोकस न करें।
  • केवल जरूरत पड़ने पर ही मोबाइल उठाए। सोशल मीडिया और एप्स का नोटिफिकेशन बंद रखें।
  • नीद और आराम को नजरअंदाज न करें । कम से कम 6 से 8 घंटा जरूर सोए।
  • खाने पीने का भी ध्यान रखें।

पढ़ाई के लिए शांत वातावरण क्यों जरूरी है ?

शांत वातावरण केवल सकून ही नहीं देता बल्कि पढ़ाई की गुणवत्ता भी बढ़ता है। जब मन शांत होता है तब कम समय में ज्यादा अच्छी पढ़ाई हो पाती है। 

जब शांत वातावरण में आप पढ़ाई करते हो तब गलतियां कम होती है, मन एकाग्र होने से जल्दी याद हो जाता है और अधिक समय तक याद भी रहता है। तनाव और चिड़चिड़ापन कम होता है। फोकस बढ़ता है। ऐसे ही और बहुत से फायदे हैं शांत वातावरण के।



यह पोस्ट भी पढ़ें 👇


पढ़ाई में मोटिवेशन बनाए रखने के तरीके।

जितना कठिन है एक बार अपने मन को पढ़ाई में लगाना, उतना ही कठिन है मन को हर समय पढ़ाई के लिए मोटीवेट करते रहना। लेकिन फिर भी आप इनमें से कुछ उपाय कर सकते हो जो आपको पढ़ाई के लिए मोटिवेट करते रहेंगे।
  • अपना लक्ष्य याद रखो, जहां आप पढ़ने बैठते हो वहां इसे जरूर लिखो। बार बार लक्ष्य बदलो मत।
  • मोटिवेशन सॉन्ग सुने, जैसे कि मैं भी कभी कभी एक मोटिवेशनल सॉन्ग सुनता हूं " हम वक्त बदल देंगे, जज्बात बदल देंगे"। मोटिवेशन के लिए यह बहुत अच्छा सांग है।
  • अगर लक्ष्य हासिल करना हैं तो पढ़ना तो पड़ेगा। इसलिए कुछ समय के लिए फालतू की मोह माया छोड़ देना चाहिए।
सही आदतें अपना कर पढ़ाई में मन लगाया जा सकता है।

  1. आपको पढ़ाई में सबसे ज्यादा कौन सी समस्या आती है ?
  2. अगर यह जानकारी उपयोगी लगी हो तो अपने दोस्तों में शेयर करें।
  3. ऐसे ही और उपयोगी आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारे ब्लॉग से जुड़े रहें।
  4. आप हमें whatsapp और Facebook पर भी फॉलो कर सकते हैं।



टिप्पणियाँ

Popular Posts

How to Solve Marriage Problems in Hindi

नशा कैसे छोड़े बिना किसी दबा के? इस एक तरीके से आप बड़ी आसानी से नशा मुक्त हो सकते हैं।

Har Cheez Hone Ke Baad Bhi Insaan Dukhi Kyu Hai