Bacho Ki Mobile Ki Lat Kaise Chudaye
बच्चों की मोबाइल की लत कैसे छुड़ाए ? माता पिता जरूर अजमाए यह 7 असरदार तरीके।
How to Stop children's Mobile Addiction: आज मोबाइल बच्चों की आदत नहीं एक खतरनाक लत बनता जा रहा है। इसका असर उसकी पढ़ाई, दिमाग, स्वास्थ्य और व्यवहार पर भी पड़ता जा रहा है। अगर समय रहते हुए इस पर ध्यान न दिया जाए तो यह बहुत बड़ी समस्या बन सकती है। इस पोस्ट में जानिए बच्चों की मोबाइल की लत छुड़ाने के 7 असरदार तरीके, जो हर माता पिता के लिए बहुत जरूरी हैं।
पहले घर में जब कोई छोटा बच्चा रोता था तो घर का कोई सदस्य उसे बाहर घुमाने ले जाता था या कोई खिलौना आदि दे कर चुप करा देता था लेकिन अब जैसे ही कोई छोटा बच्चा रोता है तो उसको सबसे पहले मोबाइल पकड़ा दिया जाता है।
लेकिन माता पिता यह नही जानते कि छोटे बच्चों के लिए मोबाइल फोन देना कितना खतरनाक हो सकता है। जैसे जैसे बच्चा बड़ा होता जाता है यह उसकी आदत बनती जाती है। कुछ समय बाद माता पिता को महसूस होने लगता है कि अब उनसे ज्यादा उनके बच्चे को मोबाइल की जरूरत है।
![]() |
| बच्चों की मोबाइल की लत कैसे छुड़ाए? (Ai image) |
बच्चों को डांटने से नहीं, समझदारी से से छूटेगी मोबाइल की आदत ।
आज डिजिटल युग में मोबाइल के बिना जीवन अधूरा सा लगता है। कोई भी बिना मोबाइल के रहना नहीं चाहता है क्योंकि मोबाइल ऐप्स को इस तरह से डेवलप ही किया जाता है कि लोग ज्यादा से ज्यादा अपना समय उनके ऐप्स पर बिताए।
ऐसे में बच्चों को छोड़िए, बड़े बड़े तक मोबाइल के आदी होते जा रहे हैं। बच्चों से मोबाइल की लत छुड़ाना माता पिता के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती है लेकिन कुछ आसान से तरीके अपना कर इस आदत को बदला जा सकता है।
यह पोस्ट भी पढ़ें 👇
बच्चों पर मोबाइल फोन के हानिकारक दुष्प्रभाव और उनसे बचने के उपाय।
बच्चों के लिए मोबाइल फोन शिक्षा के उद्देश्य से जरूरी हो सकता है लेकिन इसका अत्यधिक उपयोग कई शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक समस्याओं का कारण बन सकता है। यहां हम बच्चों पर मोबाइल फोन से होने वाले नुक़सान और उनसे बचने के तरीकों की चर्चा करेंगे।
1. आंखों के रोग
मोबाइल ज्यादा देर तक देखने की वजह से आज कल छोटे छोटे बच्चों की आंखों में कई तरह के रोग हो रहे हैं जैसे आखों की रोशनी कम होना, आँखें लाल पड़ जाना, आंखें सूज जाना। कई बच्चों को बहुत कम उम्र में ही चश्मा लगाना पड़ जाता है।
उपाय
छोट बच्चों के लिए मोबाइल के उपयोग का एक समय निश्चित करें। छोटे बच्चों को एक दिन में मात्र एक घंटे से ज्यादा मोबाइल उपयोग न करने दें। उन्हें उनके नियत समय पर मोबाइल दें और समय से वापस ले लें। उनको प्यार से समझाए। धीरे धीरे वे आपसे अपने समय पर ही मोबाइल मांगेगे और आपको वापस भी करने लगेंगे।
बड़े बच्चों को उनके काम के हिसाब से समय सेट करें। उनको समझाएं कि हर 20 मिनट में स्क्रीन से नजर हटाने से आंखों पर ज्यादा हानिकारक प्रभाव नहीं पड़ता।
यह पोस्ट भी पढ़ें 👇
2. पढ़ाई में असर।
बच्चे ज्यादातर मोबाइल में रील और शॉर्ट विडियो देखते हैं जो लगभग 60 सेकंड का होता है इससे बच्चों की एकाग्रता कमजोर होने लगती है । वे किसी भी चीज पर ज्यादा देर फोकस नहीं कर पाते। उनकी चीजों को याद रखने की आदत नहीं रहती।
उपाय
बच्चे मोबाइल में क्या देख रहे हैं इस बात की जानकारी माता पिता को होनी चाहिए। छोटे बच्चों को उनकी पसंद के साथ साथ उनके काम का भी वीडियो सर्च करके दिखाए और खुद देखने का नाटक करें। इससे वे गलत कॉन्टेंट नही देख सकेंगे। मोबाइल गेम की जगह, घर में गेम खेलने के दूसरे साधनों का इंतजाम करें। उनको आउट डोर गेम खेलने के लिए प्रेरित करें।
3. नीद कम आना
सोने से पहले यदि बच्चा मोबाइल देखेगा तो उसका नीद चक्र बिगड़ सकता है। स्क्रीन से निकलने वाली नीली रोशनी मेला टोनिन नामक हार्मोन्स के उत्पादन में बाधा डालती है जिससे बच्चे को नीद कम आयेगी। जिसका सीधा असर बच्चे के स्वास्थ्य पर पड़ता है। बच्चे में चिड़चिड़ापन, थकान और पढ़ने में मन न लगना जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
उपाय
बच्चों के सोने के टाइम से 1 घंटा पहले तक मोबाइल न देखने का नियम बनाए। इस समय खुद भी मोबाइल यूज़ करने से बचें क्योंकि बच्चे वही करते हैं जो वे दूसरों को करते हुए देखते हैं। रात में सोते समय उनसे बातें करें और पूछें कि आज उनके स्कूल में क्या हुआ। कौन सी पोयम सुनाई गई, वह हमें भी सुनाओ। इससे स्कूल में बच्चा क्या सीख रहा, आपको जानकारी भी मिल जाएगी और वह सो भी जाएगा।
4. शारीरिक समस्याएं
लंबे समय तक बैठे बैठे मोबाइल चलाने से शारीर भरी हो जाता है और आलस्य भी बढ़ता है जो सुस्त जीवन शैली को बढ़ावा देता है। बच्चे बचपन में ही ओवरवेट होने लगते हैं। जिससे शरीर में अनेकों रोगों का जन्म होना शुरु हो जाता है। एक ही पोजीशन में लगातार बैठे रहने से गर्दन और पीठ में दर्द की समस्या बन सकती है।
उपाय
बच्चों को तय सीमा से ज्यादा देर मोबाइल पर न गुजारने दें। बच्चों को पढ़ाई लिखाई से संबंधित या खेल कूद से संबंधित दूसरे काम करने को कहें।
5. साइबर खतरे
आए दिन न्यूज पेपर और मीडिया में साइबर ठगी और साइबर अटैक की खबरें आती रहती हैं। साइबर ठग हमेशा ऐसे लोगों को टारगेट करते हैं जिनको साइबर सुरक्षा की जानकारी कम है। कभी कभी वे बच्चों को बहला फुसला कर ओटीपी पूछ लेते है या कोई अन्य तरीका अपना कर फोन हैक कर लेते हैं। इससे आपका भरी नुकसान हो सकता है।
उपाय
बच्चों को साइबर अटैक और साइबर ठगी के बारे में जागरूक करें। उनको बताए कि ओटीपी देने से क्या क्या नुक़सान हो सकता है। घर में एक फोन ऐसा रखें जिसमें कोई सिम कार्ड न हो जो सिर्फ हॉट स्पॉट से कनेक्ट करके यूज़ किया जा सके। इससे उस फोन का कंट्रोल आपके हांथ में रहेगा आप जैसे ही अपने फोन का हॉटस्पॉट बंद कर देंगे उस फोन का इंटरनेट तुरन्त बंद हो जाएगा।
6. चिड़चिड़ापन
जो बच्चे ज्यादा देर तक मोबाइल यूज़ करते हैं उनको फोन चलाने की लत सी लग जाती है। ऐसे में जब आप उनसे फोन छीनेंगे तो वे बेचैन, चिड़चिड़े या फिर आक्रामक हो सकते हैं।
उपाय
बच्चों से एक दम फोन न छीने। उनसे प्यार से बातें करें। उनको घर के दूसरे काम करने के लिए कहें। धीरे धीरे उनसे फोन के अट्रैक्शन को कम करें। उन्हें हंसी मजाक की कहानियां सुनाए जिससे वे बोर न हो।
7. रेडिशन का खतरा
छोटे बच्चों का नर्वस सिस्टम बहुत संवेदन शील होता है। मोबाइल फोन से निकलने वाला रेडिएशन उनके दिमाग के विकास को बाधित कर सकता है।
उपाय
बच्चों से मोबाइल की एक निश्चित दूरी बनाना जरूरी है। बच्चों के हाथ में फोन न देकर उसे किसी स्टैंड पर लगाए। मोबाइल को तकिए के नीचे न रखें।
एक आसान नियम याद रखें , जितना कम समय मोबाइल को देंगे उतनी कम परेशानियां होंगी। मोबाइल का संतुलित और समझदारी से उपयोग ही बच्चों की सुरक्षा का सबसे अच्छा उपाय है।
यह पोस्ट भी पढ़ें 👇
ऐसी ही और जानकारी भरी पोस्ट पढ़ने के लिए आप maanavmarg.com को फॉलो करें।
यदि आपका कोई सुझाव हो तो हमें Comment में बताएं या Email करें।
आपका कीमती समय देने के लिए धन्यवाद।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
कृपया सकारात्मक सोच के साथ अपने अनुभव साझा करें।