जीवन को नए सिरे से शुरू करने के 5 महत्वपूर्ण कदम जो आपकी जिन्दगी बदल देंगे।(Restart your life in hindi)

Restart Your Life: जीवन को नए सिरे से शुरू करने के 5 महत्वपूर्ण कदम जो आपकी जिन्दगी बदल देंगे।

जिस तरह एक गाड़ी खुद यह तय नहीं करती कि उसे कहां जाना है, बल्कि उसमें बैठा ड्राइवर उसे दिशा देता है। उसी तरह हमारा शरीर और हमारी आदतें भी एक गाड़ी की तरह हैं और हमारा Conscious Mind उसका ड्राइवर है।

ड्राइवर यदि वेल ट्रेन्ड न हो तो गाड़ी कहीं भी जा सकती है।

How Do I restart my life
Restart-your-life

हमारा मन हमें कैसे नियंत्रित करता है?

हमारे जीवन का एक बड़ा हिस्सा Automatic Mode में चलता है।
हम सुबह उठते हैं, मोबाइल देखते हैं, कुछ आदतें दोहराते हैं और फिर पूरा दिन उसी पुराने Pattern पर चलते रहते हैं।

ऐसा क्यों होता है ?

क्योंकि हमारा Subconscious Mind पुरानी आदतों को बार-बार दोहराने का काम करता है। अगर आपने कई सालों से देर रात तक जागने की आदत बनाई है तो आपका दिमाग उसे सामान्य मानने लगता है।

अगर आपने हर परेशानी में मोबाइल, मनोरंजन या किसी और चीज में भागने की आदत बना ली है तो आपका मन उसी रास्ते पर आपको ले जाता रहेगा। इसलिए जीवन बदलने के लिए सबसे पहले अपने मन के साथ काम करना पड़ता है।

यह पोस्ट भी पढ़ें 👇 

How Do I Restart My Life?

बदलाव की शुरुआत Conscious Decision से होती है।

जीवन में कोई भी बड़ा परिवर्तन पहले मन में पैदा होता है।
जब कोई व्यक्ति यह निर्णय लेता है कि: "अब मुझे अपनी जिंदगी बदलनी है।" तो वह अपने दिमाग को एक नया संदेश देता है।

लेकिन सिर्फ सोचने से बदलाव नहीं आता। सोच के साथ लगातार छोटे-छोटे Action लेने पड़ते हैं। उदाहरण के लिए..

अगर कोई व्यक्ति सुबह जल्दी उठना चाहता है तो पहले दिन 5 बजे उठ जाना ही सफलता नहीं है। सफलता तब है जब वह अपने मन को धीरे-धीरे नई आदत के लिए तैयार करता है।

Affirmations और Visualization की शक्ति।

बहुत से सफल लोग अपने दिमाग को सकारात्मक दिशा देने के लिए Affirmations और Visualization का उपयोग करते हैं।

Affirmation का मतलब है अपने मन को बार-बार सकारात्मक संदेश देना जैसे...
  • मैं अपने जीवन का नियंत्रण खुद करता हूं।
  • मैं अपनी आदतों से बड़ा हूं।
  • मैं हर दिन बेहतर बन रहा हूं।
जब हम किसी विचार को बार-बार दोहराते हैं तो हमारा दिमाग उस दिशा में सोचने लगता है। कई खिलाड़ी और सफल लोग मानसिक तैयारी के लिए visualization का उपयोग करते हैं।

यह पोस्ट भी पढ़ें 👇 

विराट कोहली से सीखें।

Virat Kohli का उदाहरण अक्सर अनुशासन और मानसिक मजबूती के लिए दिया जाता है। उन्होंने कई बार अपनी फिटनेस, Routine और Self-belief पर बात की है। उनकी lifestyle में Discipline, Training और Mental preparation महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

सीख यह है कि कोई भी बड़ा बदलाव पहले अंदर से शुरू होता है।

इतिहास गवाह है हर सफल व्यक्ति को भी अपने मन की कमजोरियों से लड़ना पड़ा है। फर्क सिर्फ इतना है कि कुछ लोग अपने मन को दिशा देना सीख लेते हैं और कुछ लोग नहीं सीखते।

गलत आदतें छोड़ने का पहला कदम

किसी भी गलत आदत को छोड़ना सिर्फ इच्छा शक्ति का मामला नहीं है। आपको समझना होगा कि आपका मन उस चीज की तरफ क्यों जा रहा है।

खुद से सवाल पूछिए:

  1. मैं यह काम क्यों करता हूं?
  2. इससे मुझे तुरंत क्या फायदा मिलता है?
  3. इसका लंबे समय में क्या नुकसान है?
जब Awareness आती है, तभी Control शुरू होता है।


अपने जीवन को Restart करने के 5 आसान कदम।

1. अपने मन को observe करें।

अपने विचारों को देखना शुरू करें। आपका मन क्या चाहता है और आप वास्तव में क्या चाहते हैं? इन दोनों में अंतर समझें।

2. छोटी आदतों से शुरुआत करें।

एक साथ पूरी जिंदगी बदलने की कोशिश न करें। सिर्फ एक आदत चुनें जैसे...
  • सुबह समय पर उठना
  • रोज 20 मिनट पढ़ना
  • exercise करना

3. अपने Environment को बदलें।

आप जिस माहौल में रहते हैं, वह आपके विचारों को प्रभावित करता है। अगर आप लगातार नकारात्मक चीजों के संपर्क में रहेंगे तो मन उसी दिशा में जाएगा।

4. अपने आप से सही भाषा में बात करें।

हम दिन में सबसे ज्यादा बातचीत खुद से करते हैं। अगर आप खुद से कहते रहेंगे: "मुझसे नहीं होगा" तो मन उसी को सच मानने लगेगा।

5. रोज खुद को याद दिलाएं कि आप मालिक हैं।

आपकी आदतें आपकी पहचान नहीं हैं। आप उन्हें बदल सकते हैं।
आपका मन शक्तिशाली है, लेकिन उसका मालिक आपको बनना है।

अंतिम विचार

जीवन को Restart करने के लिए किसी चमत्कार की जरूरत नहीं होती। जरूरत होती है एक निर्णय की।

जिस दिन इंसान अपने मन को समझना शुरू कर देता है, उसी दिन से उसका परिवर्तन शुरू हो जाता है।

याद रखिए।

गाड़ी कितनी भी अच्छी हो, अगर चालक को दिशा नहीं पता तो यात्रा भटक सकती है।
लेकिन जब चालक जागरूक हो जाता है, तो वही गाड़ी उसे मंजिल तक पहुंचा देती है।

आपका जीवन भी एक यात्रा है और उस यात्रा पर चलने वाली गाड़ी आपका शरीर है, और शरीर रूपी गाड़ी को चलाने वाला ड्राइवर आपका मन है, और उस गाड़ी के मालिक स्वयं आप उस परमात्मा का अंश "आत्मा" हो।

So For Restart Your Life आपके मन का नियंत्रण आपके हाथ में होना अति आवश्यक है।



पोस्ट कैसी लगी हमें कमेंट में जरूर बताएं और अपने मित्रों को शेयर करें।

नई नई पोस्ट पढ़ने के लिए हमें फॉलो करें, साथ ही बेल 🔔 को भी दवाएं जिससे हमारी नई नई पोस्ट की नोटिफिकेशन आप तक पहुंचती रहे।

टिप्पणियाँ

Popular Posts

How to Solve Marriage Problems in Hindi

नशा कैसे छोड़े बिना किसी दबा के? इस एक तरीके से आप बड़ी आसानी से नशा मुक्त हो सकते हैं।

Har Cheez Hone Ke Baad Bhi Insaan Dukhi Kyu Hai