Log ignore kyu karte hain

लोग आपको Ignore क्यों करते हैं ? ( 99% लोग नही जानते )








क्या आपको भी ऐसा लगता है कि लोग आपको Ignore (नजरअंदाज) करते हैं । आप उनसे बात करना चाहते हैं और वे आपकी बात पर कोई ध्यान नही देते। आप फोन करते हैं या मैसेज करते हैं तो कोई रिप्लाई नही आता। रिप्लाई आता भी है तो बहुत देर से आता है।

सच्चाई यह है कि बिना कोई वजह के लोग आपको Ignore नहीं करते । इसके पीछे कई छोटे बड़े कारण हो सकते हैं जिनको बहुत से लोग नहीं जानते हैं।

Log respect kyu nahi karte hain
Log-ignore-kyu-karte-imagejpg

लोग ignore क्यों करते हैं ?

  1. आर्थिक स्थिति में अंतर : जो लोगों आपको ignore कर रहे हैं, उनकी आर्थिक स्थिति में और आपकी आर्थिक स्थिति में यदि बहुत ज्यादा अंतर होगा तो वे आपको इग्नोर जरूर करेंगे। क्योंकि आज कल लोग हैसियत देख कर रिस्पेक्ट या इग्नोर करते हैं। जिसके  पास जितना ज्यादा पैसा, उसकी उतनी ज्यादा रिस्पेक्ट और जिसके पास जितना कम पैसा, उसको उतना ही ज्यादा इग्नोर । इसीलिए पुराने जमाने के लोग कहते थे कि संबंध हमेशा अपने बराबर वालों से रखने चाहिए।
  2. Talk to much ( बहुत ज्यादा बोलना ): कुछ लोग बहुत ज्यादा बोलते हैं। ऐसे लोगों भी को लोग इग्नोर करना शुरू कर देते हैं। अब एक बात बताओ आप ! आज के समय में किसके पास इतना समय है कि घंटों आपकी हां में हां  मिलाए। इसीलिए बहुत से लोग ऐसे लोगों को भी इग्नोर करते हैं।
  3. हर समय कुछ न कुछ मांगते रहना: आज कल व्यक्ति की खुद की जरूरतें और महंगाई इतनी बढ़ गई हैं कि वह उनको पूरा करने के लिए दिन रात मेहनत करता है फिर भी महीने की 25 से 30 तारीख आते आते सब खाली हो जाता है। जब कोई व्यक्ति किसी से कोई चीज जैसे पैसा या किसी बस्तु को बार बार मांगने लगता है तो लोग उसे इग्नोर करना शुरू कर देते हैं।
  4. समाज में छवि खराब होना: कोई व्यक्ति शराब पीता है, गाली देता है, जुआ खेलता है, समाज में गलत हरकतें करता है। यह सब उसकी पास्ट हिस्ट्री बनती जाती है। बाद में यही सब बातें एक दूसरे से कहते हैं या सुनते हैं। तब भी लोग ऐसे व्यक्ति को इग्नोर करना शुरू कर देते हैं ।
  5. हमेशा किसी बात का रोना रोते रहना: कई बार कुछ लोगों के साथ कुछ गलत हो गया होता है। अब हर समय घेर घेर कर लोगों को एक ही पुरानी घिसी पिटी कहानी सुनाओगे तो लोग इग्नोर तो करेंगे ही । भाई उनको भी अपनी जिन्दगी जीनी है तुम्हारा दुखड़ा कहां तक सुनें। इसलिए भी लोग इग्नोर करते हैं कभी कभी ।
  6. निगेटिविटी का ज्यादा होना : यदि हर समय आप निगेटिव सोच रखते हो तो लोगों को लगता है कि ऐसे व्यक्ति के पास ज्यादा बैठना सही नहीं होगा।
  7. बिना सोचे समझे ज्यादा लेने देन रखना: कभी कभी हम ऐसे लोगों को पैसा या कोई वस्तु दे देते हैं जो वह लौटने के मूड में नही होते हैं या लौटने की हैसियत में नही होते हैं। तब भी लोग इग्नोर करते हैं।
  8. ज्यादा अमीर होना : जब आप ज्यादा पैसे वाले होते हैं तो भी लोग जलन की बजह से आपसे बात करना छोड़ देते हैं और आपको लगता है कि वह आपको Ignore कर रहा है 

लोग आपको Ignore क्यों करते हैं ? यह आपने समझ लिया। अब  समझते हैं कि ऐसा क्या करें कि लोग आपको Ignore न करें। मतलब सेल्फ रिस्पेक्ट बढ़ाने का असली तरीका क्या है ?

  • समाज में अपनी आर्थिक स्थिति हमेशा मजबूत बनाए रखें। यदि आर्थिक स्थिति थोड़ी ठीक नही है तो भी किसी को पता न चलने दे। अपनी आर्थिक स्थिति को सोशल मीडिया पर बिल्कुल शेयर न करें। आप अमीर हैं तो भी सोशल मीडिया पर शेयर न करें। इससे लोग आइडिया ही नही लगा पाएंगे कि आप असल में क्या हैं। वे हमेशा आपसे पॉजिटिव व्यवहार करेंगे।
  • कहते हैं एक चुप 100 बला ( मुसीबतें ) टालती है। अब आप सोचों जो व्यक्ति दिन भर बातें करता होगा बो कितनी बालाएं अपने पास बुलाता होगा। मौन ही सर्वोत्तम है। ज्यादा बोलने पर लोग आपको सीरियस नही लेते और पीठ पीछे मजाक बनाते हैं। हंसते हैं आप पर। जितना जरूरी है उतना ही बोले एक शब्द भी फालतू न बोलें।
  • जो आपके पास है उसी में गुजारा करें, हर समय किसी के आगे हाथ न फैलाएं। " मांगत मांगत मान घटे, प्रीत घटे नित पर घर जाए"।
  • पुरानी कोई बैड हिस्टरी हो तो अब लोगों से पॉजिटिव व्यवहार करें। कुछ दिन बाद लोग पुरानी बातों को भूल जायेंगे। और आपको इग्नोर करना छोड़ देंगे।
  • सभी के साथ सद्व्यवहार करें। अनावश्यक बातें न करें।
  • जो हो गया सो हो गया । हर समय लोगों को पुरानी बातें न सुनाए। कुछ नया सोचें। मोटिवेशन स्पीच सुनें। 
  • पैसे का लेन देन सोच समझ कर करें। पहली बात तो आज के समय में किसी को उधार न दें और देना यदि जरूरी हो तो लिखा पढ़ी करा कर ही उधार दें।
  • सबसे लास्ट में एक बहुत इंपोटेंट बात " दुनिया मतलबी है, यहां कोई किसी का नही है, जब तक आपसे लोगों को कोई मतलब हल होते दिखता है, लोग आपकी रिस्पेक्ट करते रहेंगे, जब आप उनके काम के नही रहोगे, वे आपको Ignore करना शुरू कर देंगे।"
इस पोस्ट को जरूर पढ़ें.....

सबसे अच्छा तरीका है कि सिर्फ हमें अपने ऊपर फोकस करना चाहिए। लोग आपको तभी तक इग्नोर करते हैं जब तक आप, अपने आपको कम आंकते हैं। जिस दिन आप अपने आपको वैल्यू देने लगेंगे। उसी दिन दुनिया आपको सीरियस लेने लगेगी।

इस पोस्ट को जरूर पढ़ें...


पोस्ट पसंद आया हो तो हमें फॉलो जरूर करें क्योंकि मैं यहां ऐसी ही लाइफ़ चेंजिंग आर्टिकल लिखता रहता हूं।

आप हमें whatsapp और facebook पर भी फॉलो कर सकते हैं 

टिप्पणियाँ

Popular Posts

How to Solve Marriage Problems in Hindi

नशा कैसे छोड़े बिना किसी दबा के? इस एक तरीके से आप बड़ी आसानी से नशा मुक्त हो सकते हैं।

Har Cheez Hone Ke Baad Bhi Insaan Dukhi Kyu Hai