Seven Morning Habits For Successful Life

सुबह की 7 आदतें (Habits) जो आपको अमीर बना देंगी।

कोई भी व्यक्ति सिर्फ सोचने से अमीर नहीं बन जाता । अमीर बनने के लिए कुछ जरूरी रूल्स फॉलो करने पड़ते हैं और उनको अपनी डेली लाइफ में ऐड करना पड़ता है। ये गुड रूल्स ही आगे चल कर हमारी गुड हैबिट्स ( अच्छी आदतें ) बन जाती हैं।

सुबह की 7 आदतें
Seven-Morning-Habits-imagejpg


असल में हर अच्छी या बुरी आदत का हमारे जीवन पर इंपैक्ट पड़ता है। कुछ लोग इसको नोटिस करते हैं और अपना रास्ता बदल लेते हैं। 
बुरी आदतें जहां हमें लाइफ़ में असफल बनाती हैं ठीक उसी प्रकार अच्छी आदतें हमें जीवन की नई ऊंचाइयों तक ले जाती हैं।


यहां हम बात करेंगे सुबह की 7 आदतों के बारे में जो आपको अमीर बना सकती हैं।

  1. सुबह जल्दी उठना :  जब हम सुबह 3 से 5 बजे की गहरी नींद का मजा ले रहे होते हैं ठीक उसी समय कुछ लोग विस्तार से उठाकर अपने अच्छे भविष्य की शुरुआत कर चुके होते हैं। वे इस समय अपने स्वास्थ्य के लिए खुले वातावरण की ताजी हवा का आनंद ले रहे होते हैं। उनका मस्तिष्क सुबह की फ्रेश हवा से तरो ताजा हो जाता है। वे इस समय कुछ ऐसा प्लान करते हैं जो उनको इस दुनिया की भीड़ से अलग करता है।
  2. अपने लक्ष्य को देखना: A man with out aim is Like an engine with out oil ( एक बिना लक्ष्य का व्यक्ति, गाड़ी के उस इंजन की तरह होता है जिसमें तेल नही है)। तो आपके जीवन का एक उद्देश्य जरूर होना चाहिए । जब हम अपने जीवन में कोई लक्ष्य ही नही बनते या उस पर हर रोज फोकस नहीं करते तो हमारा माइंड कंफर्ट जोन में रहता है। और लाइफ़ में आगे बढ़ने के लिए कोई भी नया विचार उत्पन्न नहीं करता। इसीलिए सुबह उठ कर अपने लक्ष्य को एक बार जरूर देखना चाहिए।
  3. रोज व्यायाम जरूर करें: बिना व्यायाम के हम अपने शरीर को अधिक समय तक स्वस्थ नही रख सकते। जो लोग व्यायाम नही करते उनकी आधी कमाई डॉक्टर खा जाते हैं। इसीलिए कहा गया है - If money is lost, nothing is lost . If Health is lost, something is lost. If character is lost, everything is lost. So Daily Exercise is very important for our Health.
  4. पॉजिटिव बोले: भले ही आप बीमार हो, लेकिन कभी मत बोलो कि मैं बीमार हूं , भले ही आपके पास पैसे नहीं है खर्च करने के लिए, बिल्कुल मत बोलो पैसा नही। खाश करके सुबह को या सोते समय, क्योंकि जो हम बोलते हैं या सुनते है हमारा अवचेतन मन चुपके से यह सब सुनता रहता है और उसी के हिसाब से नया परिणाम देना शुरू कर देता है। जो लोग समझदार हैं वे अपने माइंड को ऐसा फील कराते हैं जैसे सब कुछ सही है। वे बोलते हैं कि पैसों की कोई कमी नही है, उनसे कोई पूछे क्या हाल चाल हैं, वे बोलेंगे एक दम मस्त हैं। सामने वाले को ऐसा लगेगा कि वास्तव में वह सही बोल रहा है उसको कोई समस्या नही है।
  5. मोटिवेशनल सांग या स्पीच सुने: सुबह को जैसा हम सोचते हैं या सुनते हैं, हमारे साथ पूरा दिन वैसा ही होता है। घर से अपने काम पर मुस्कराते हुए जायेंगे तो लौटकर मुस्कराते हुए ही आयेंगे। 
  6. मोबाइल से दूरी: सुबह उठते ही मोबाइल की स्क्रीन स्क्रोल नही कर चाहिए। यह वह वक्त होता है जो आपकी जिंदगी बदल देगा यदि सही जगह लगा दिया जाए।
  7. पुस्तकें पढ़ें: कोई ऐसी पुस्तक जो आपको लाइफ़ में आगे बढ़ा सके, उसका थोड़ा थोड़ा अध्ययन रोज करें। इससे लाइफ़ में क्लैरिटी आने लगेगी।


अमीर बनने का सूत्र: नियमित सही आदतें , सही दिशा में होनी चाहिए।


पोस्ट पसंद आई हो तो हमें फॉलो करें।



टिप्पणियाँ

Popular Posts

How to Solve Marriage Problems in Hindi

नशा कैसे छोड़े बिना किसी दबा के? इस एक तरीके से आप बड़ी आसानी से नशा मुक्त हो सकते हैं।

Negative Soch ko Positive kaise Banaye

How to Become Rich in India

Garib Log Amir Kaise Bane