Why Introverts are More Successful in Life

कम बोलने वाले लोग ( इंट्रोवर्ट ) अक्सर जिंदगी में आगे क्यों निकल जाते हैं ?

रतन टाटा, नारायण मूर्ति, सुंदर पिचाई, सचिन बंसल, एलन मस्क और बॉर्न वाफ़ेट यह सब वे लोग हैं जो बहुत कम बोलते हैं लेकिन सफलता की सीढ़ी पर सबसे ऊपर यही लोग हैं।

Introverts यानि कम बोलने वाले लोग जीवन में अधिक सफल क्यों होते हैं ? क्या कम बोलने वाले लोग अधिक बुद्धिमान होते हैं ?

आइए जानते हैं कम बोलने वाले लोग यानि introverts की असल कहानी और वे सीक्रेट्स जो ज्यादातर लोग नहीं जानते।

Why Introverts are attractive
Indian-introvert-people (Ai Image)

Introvert लोग कौन होते हैं ?

Introvert वे लोग होते हैं जो बाहरी दुनियां से कम मतलब रखते हैं। ये लोग कम बोलने वाले, शांत स्वभाव, विचार शील और अपने आंतरिक विचारों में मग्न रहने वाले होते हैं। ये लोग अंतर्मुखी होते हैं।

Introvert के लक्षण 
  •  ये लोग कम बोलने वाले होते हैं। इनकी सोच गहरी होती है। ये पहले पूरी बात सुनते हैं, सोचते हैं, समझते हैं फिर बोलते हैं। 
  • इन लोगों को एकांत प्रिय होता है। पढ़ना लिखना और सोचना इनको अच्छा लगता है। भीड़ भाड़ से ये दूर ही रहना पसंद करते हैं।
  • इनके दोस्तों की संख्या कम होती हैं लेकिन जितने भी इनके दोस्त होंगे, वे सब सच्चे पक्के दोस्त होंगे।

यह पोस्ट भी पढ़ें 👇 

Introvert ( अंतर्मुखी) Shyness ( शर्मीलेपन ) में अंतर 

लोग introvert और shyness दोनों को एक समझने की भूल कर देते हैं इसीलिए वे introvert ( अंतर्मुखी) को मूर्ख या पागल बताने लगते हैं। जबकि दोनों में की समझ में काफी अंतर पाया जाता है।
  • Shyness (शर्मीलेपन) : ऐसी मनोदशा वाले लोगों को समाज में जाने से डर लगता है। उनको डर लगता है कि कहीं लोग उनको जज न करें।
  • Introvert ( अंतर्मुखी) ऐसे लोगों को समाज में जाने से डर नहीं लगता। वे लोगों से डरते नहीं हैं। बस इनको एकांत अच्छा लगता है जहां वे अपने लिए या समाज के लिए कुछ अच्छा करने का प्लान बना सकें।
यह पोस्ट भी पढ़ें 👇 

दुनिया के Famous Introvert लोग।

1. विलगेट्स: विलगेट्स शांत और किताबी कीड़ा हैं लेकिन वे दूसरों की राय से प्रभावित नहीं होते। वे introvert (अंतर्मुखी) है लेकिन शर्मीले नहीं हैं।

2. Dr A.P.J. Abdul Kalam: भारत के महान बैज्ञानिक डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम भी अंतर्मुखी ही थे क्योंकि वे बहुत शांत और सरल स्वभाव के थे। अपने काम पर पूरा फोकस और अकेले में अध्ययन करना उनको पसंद था।

3. रवींद्र नाथ टैगोर: रवींद्र नाथ टैगोर को प्रकृति और अकेलेपन से प्रेम था। उनकी सोच गहरी और भावनात्मक थी।

4 सत्यजीत रे: भारतीय सिनेमा को घर घर तक पहुंचाने वाले सत्य जीत रे कम बोलने वाले, अवलोकन शक्ति बहुत तेज और शांत रह कर गहराई से काम करने वाले व्यक्ति थे।

5. मनमोहन सिंह

6. अमिताभ बच्चन

7. रतन टाटा

8. महात्मा गांधी

9. सुंदर पिचाई

10. सचिन बंसल जैसे अनेकों व्यक्ति पूरे संसार में भरे पड़े हैं जो अंतर्मुखी (introvert) हैं इनमें शर्मीलेपन जैसी कोई चीज नहीं है।
इन सभी को एकान्त में रहकर सोचना और काम करना पसंद है।


यह पोस्ट भी पढ़ें 👇 

कम बोलने वाले लोग ज्यादा सफल क्यों होते हैं ?

Introvert jyada safal kaise ho jate Hain
कम बोलने वाले  सफल लोग (चित्र श्रोत Ai)

कम बोलने वाले लोग (इंटरवर्ट) ज्यादा सफल इसलिए होते हैं क्योंकि वे बोलने की बजाय सुनने, समझने और सोचने पर ज्यादा ध्यान देते हैं। जब उनसे कोई कुछ पूछता है तो वे एक दम बिना सोचें समझें कोई जवाब नहीं देंगे।

इससे उनको निर्णय लेने में आसानी होती है। उनकी बातों में वजन होता है। लोग उन्हें गंभीरता से लेते हैं। कम बोलने वाले लोगों की सफलता के लिए निम्नलिखित कारण हो सकते हैं...

1. गहराई से सोचना: अंतर्मुखी लोग हर विषय को गहराई से सोचते समझते हैं। वे बोलते कम और परिस्थिति को भांपने की कोशिश ज्यादा करते हैं। वे बिना सोचे समझे कोई प्रतिक्रिया नहीं देते।

2. ऊर्जा की बचत: ज्यादा बोलने से बहुत अधिक मानसिक उर्जा खर्च होती है। कम बोलने वाले इस ऊर्जा को बचा कर किन्ही दूसरे काम जैसे सोचने, समझने, पढ़ने और लिखने जैसे कामों पर खर्च करते हैं।

3. ध्यान से सुनना: अंतर्मुखी लोग दूसरों की बातों को बड़े ध्यान से सुनते हैं। इससे उनको सारी बातें अधिक समय तक याद रहती हैं जो सही निर्णय लेने में मदद करती हैं।

4. दूसरे लोग गंभीरता से लेते हैं: जो लोग कम बोलते हैं उनको लोग ज्यादा गंभीरता से लेते हैं। उनकी बातों में दम होता है। लोग उनकी बातों पर ज्यादा भरोसा करते हैं। लोग उनके विचारों को जानने के लिए उत्सुक रहते हैं।

5. गलतियां कम होती हैं: जो लोग ज्यादा बोलते हैं वे जल्दबाजी या क्रोध में कई गलतियां कर देते हैं जो बाद में उनके लिए हानिकारक हो सकती हैं जबकि कम बोलने वालों से गलती होने के चांस बहुत कम हो जाते हैं।

6. शांत स्वभाव: जो लोग कम बोलते हैं उनका चित्त शांत रहता है। कहते हैं कि कभी कभी एक चुप 100 समस्याएं टाल सकती है।

7. बेहतर संबंध: संबंध हमेशा ज्यादा बोलने की वजह से ही खराब होते हैं। जब कोई ज्यादा बोलेगा तो कहां तक सच बोलेगा। अब चूंकि आदत है ज्यादा बोलने की है तो लोग फिर झूठ भी बोलना शुरू कर देते हैं जो बाद में पकड़ा जाता है और संबंध खराब हो जाते हैं।

8. आर्थिक मामले में दूसरे लोग ज्यादा भरोसा करते हैं: जो लोग ज़्यादा बोलते हैं उन पर लोग भरोसा कम करते हैं अपेक्षा कम बोलने वालों से। कम बोलने वाले लोग ज्यादातर सच ही बोलते हैं।

9. राज जान पाना मुश्किल: कम बोलने वालों के अंदर की बात जान पाना काफी मुश्किल होता है। 

10. लक्ष्य: कम बोलने वाले लोग अपना पूरा फोकस अपने लक्ष्य पर रखते हैं इसलिए वे जल्दी सफल हो जाते हैं।

11. दोस्त कम : कम बोलने वालों के दोस्त कम होते हैं इसलिए उनको डिस्ट्रक्शन कम होता है। जिससे वे अपना पूरा ध्यान लक्ष्य पर केंद्रित कर पाते हैं और जल्दी सफल हो जाते हैं।

कम बोलना कोई कमजोरी नहीं होती बल्कि ऐसे लोग ज्यादा समझदार होते हैं। क्योंकि ये लोग उतना ही बोलते हैं जितने कि आवश्यकता हो।


यह पोस्ट भी पढ़ें 👇 

Introvert (अंतर्मुखी) vs Extrovert (बहिर्मुखी)

Introvert और Extrovert में सबसे बड़ा अंतर यह होता है कि वे अपने लिए उर्जा कहां से प्राप्त करते हैं और लोगों के बीच कैसा महसूस करते हैं।

Introverts अकेले या कम लोगों के साथ रह कर अपने आपको ऊर्जावान महसूस करते हैं जबकि extroverts लोगों के बीच में रहकर स्वयं को ऊर्जावान महसूस करते हैं।

Introverts को शांत माहौल पसंद होता है जबकि Extroverts को भीड़ भाड़ और चहल पहल पसंद होती है। 

Introverts बोलने से पहले सोचते हैं जबकि Extroverts सोचते हुए ही बोलते हैं।

Introverts कम और सीमित ही बात चीत करते हैं जबकि Extroverts लोगों से ज्यादा मिलना जुलना पसंद करते हैं।

Introverts ज्यादा देर तक भीड़ में रहने से जल्दी थक जाते हैं जबकि Extroverts अकेले रहने से बोर हो जाते हैं।

Introverts का स्वभाव शांत होता हैं जबकि Extroverts का स्वभाव ज्यादा खुला और मिलनसार होता है।

क्या Extroverts (बहिर्मुखी) लोग जीवन में सफल नहीं होते हैं ?

Introverts और Extroverts दोनों में अपने अलग अलग गुण होते हैं और दाेनों प्रकार के लोग जीवन में सफल होते हैं। जिंदगी में सफल होने के लिए introvert या extrovert होना महत्वपूर्ण नहीं है। महत्वपूर्ण है आपके अंदर छुपे हुए गुणों का सही से इस्तेमाल करना।

  • नरेंद्र मोदी
  • संदीप माहेश्वरी
  • रणवीर सिंह
  • विराट कोहली
  • बिल क्लिंटन 
ये वे फेमस लोग हैं जो बड़े जन समूहों से जुड़ने, भाषण देने की कुशलता, मिलनसार, ज्यादा दोस्त बनाने की कला जैसी खूबियों के कारण ही सफल हुए हैं।


Frequently Asked Questions ( FAQ )


Q 1. क्या introvert लोग intelligent होते हैं?


Answer - हां, ऐसा हो सकता है क्योंकि Introverts अपने सभी काम बहुत सोच समझ कर करते हैं। 


Q 2. क्या introvert लोग जल्दी सफल होते हैं?


Answer - हां, introvert लोग जल्दी सफल हो जाते हैं क्योंकि वे अपना पूरा ध्यान अपने लक्ष्य पर रखते हैं।

Q 3. introvert लोगों की सबसे बड़ी ताकत क्या है?


Answer - Introvert लोगों की सबसे बड़ी ताकत सोच समझ कर बोलना, अपने लक्ष्य पर पूरा फोकस करना और एकांत में सोचना, समझना।


Q 4. क्या कम बोलना अच्छी आदत है?


Answer - बहुत अधिक बोलना या बहुत कम बोलना दोनों हानिकारक होते हैं। आवश्यकता अनुसार और सोच समझ कर बोलना ही ठीक होता है।


  • आपको यह पोस्ट पसंद आई हो तो अपने दोस्तों में शेयर जरूर करें।

  • इसी तरह के और भी पोस्ट पढ़ने के लिए फॉलो करना न भूलें।

  • आप हमसे Whatsapp और Facebook पर जुड़ सकते हैं क्योंकि यहां पर भी मैं अच्छी अच्छी जानकारी शेयर करते रहता हूं।




















टिप्पणियाँ

Popular Posts

How to Solve Marriage Problems in Hindi

नशा कैसे छोड़े बिना किसी दबा के? इस एक तरीके से आप बड़ी आसानी से नशा मुक्त हो सकते हैं।

Har Cheez Hone Ke Baad Bhi Insaan Dukhi Kyu Hai