जीवन बर्बाद करने वाली 7 सबसे खतरनाक आदतें
जीवन बर्बाद करने वाली 7 सबसे खतरनाक आदतें, जो इंसान को धीरे धीरे बर्बाद कर देती हैं।
आज कई लोग कड़ी मेहनत करने के बाद भी दुखी हैं। उनके दुख का कारण किस्मत नहीं बल्कि उनकी गलत आदतें हैं। ये गलत आदतें धीरे धीरे इंसान का समय, पैसा, आत्मविश्वास और भविष्य सब कुछ बर्बाद कर देती हैं। अगर समय रहते इन्हें नहीं समझा जाए तो जीवन बर्बाद होते देर नहीं लगती।
इस पोस्ट में आप ऐसी 7 बुरी आदतों के बारे में जानेंगे जो इंसान को बहुत कमजोर और असफल बना देती हैं।
![]() |
| गरीब और असफल व्यक्ति (चित्र श्रोत Ai) |
खुद गलती करना फ़िर किस्मत या ईश्वर को दोष देना, यह बहुत गलत बात है। ईश्वर या यह प्रकृति कभी किसी के साथ भेद भाव नहीं करती। कभी कभी अज्ञान बस हम स्वयं अपने अंदर गलत आदतें बना लेते हैं जो हमें बर्बादी की तरफ ले कर चली जाती हैं और फिर हम अपनी किस्मत को कोसने लगते हैं।
जीवन बर्बाद करने वाली 7 मुख्य आदतें
1. आमदनी अठन्नी खर्चा रुपइया।
पुराने लोग जब अपने से छोटों को खर्चे सीमित करने के लिए कहते थे तो ये दो मुहावरे बहुत फेमस थे।
- आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपइया।
- उतने पैर पसारिए, जितनी लंबी सौर
(यहां सौर का मतलब चादर या रजाई से है)
वे अपने बच्चों को हमेशा सलाह देते थे कि कभी भी खर्चे हमारी आमदनी से अधिक नहीं होने चाहिए। लेकिन आज कल दिखावे के चक्कर में लोग क्रेडिट कार्ड पर भी लोन लेकर खर्चा कर डालते हैं और फिर मोटे ब्याज और पैनाल्टी भरने में अपने कमाई को लुटा देते हैं।
गांवों में एक कहावत और है कि " चलनी में दूहे और कर्मों को टैटोबे" मतल आप यदी दूध चलनी ( आटा छानने वाली जाली) में दुहें और बाद में कहें कि देखो हमारी किस्मत ही खराब है, चलनी में दूध रुक ही नहींं रहा।
अब आप स्वयं सोचें कि दोष चलनी का है या दूध दुहने वाले का।
खैर छोड़िये, समस्या के समाधान पर आते हैं।
यह पोस्ट भी पढ़ें 👇
अपनी आय के अनुसार खर्चे सीमित कैसे करें ?
- खर्चों का प्रतिदिन हिसाब जरूर लिखें। इससे आपको यह जानकारी मिलेगी कि पैसा कहां और कितना खर्च हो रहा है। यदि कोई फालतू खर्चा हो रहा है तो उसे तुरन्त बंद करें
- कोई भी चीज तुरन्त न खरीदें। यदि एक या दो दिन टल जाए और आपको लगे कि इस खर्चे के बिना भी आपका काम चल सकता है तो थोड़े दिन के लिए उसे टालना बेहतर रहेगा।
- थोड़ा समय निकाल कर यह देखें कि कौन कौन से खर्चे बंद किये जा सकते हैं। उनको लिखें और बंद करने का प्रयास करें।
- बाहर की चीजें खाना कम कर दें, इससे आपके पैसे तो बचेंगे ही साथ ही स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।
- पहले बचत फिर खर्चे की आदत बनाए।
- घर का राशन पानी थोक में खरीदें।
- क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड कम यूज़ करें क्योंकि ये चीजें बनाई ही इसलिये गई हैं जिससे लोग ज्यादा से कम पैसा खर्चे करें और कंपनियों को फायदा हो।
- लोन बहुत सोच समझ कर लें।
- आमदनी बढ़ाने का प्रयास करते रहें।
- नशा या जुआ आदि में पैसा नष्ट न करें।
यह पोस्ट भी पढ़ें 👇
2. समय की कीमत न समझना।
सबसे बड़ा धन समय ही है। बहुत से लोग समय की कीमत को नहीं समझते। वे पूरा दिन इधर उधर की बातें करते हुए गुजार देते हैं या सोशल मीडिया पर घंटों बैठ कर स्क्रॉलिंग करते रहते हैं
वे एक बार भी नहीं सोचते कि पैसा एक बार खर्च हो जाए तो उसे फिर से कमाया जा सकता है लेकिन यदि समय खर्च हो जाए तो उसे वापस नहीं लाया जा सकता है।
समय बहुत कीमती होता है। कुदरत ने हर किसी को 1 दिन में 24 घंटे ही दिया हैं। कुछ लोग इसके महत्व को समझते हैं और पूरा समय अपने विकास पर लगा देते हैं वही आगे चल कर सफल व्यक्ति कहे जाते हैं और जो समय को बर्बाद करत हैं, एक दिन समय भी उन्हें बर्बाद कर देता है।
समय की कीमत को कैसे समझें ?
- समय की कीमत तब पता चलती है जब आप परीक्षा दे रहे हो।
- जब 1 मिनट पहले ही ट्रेन छूट गई हो।
- जब कोई एंबुलेंस में हो तब या डॉक्टर जब डॉक्टर यह कहता है कि " थैंक गॉड, यदि आप 5 मिनट और लेट हो जाते तो रोगी का बचना मुश्किल था। असली कीमत समय की इन्हीं जगहों पर पता चलती है।
समय का सही उपयोग कैसे करें ?
- आप जो भी काम करते हैं उसका एक ओरल टाइम टेबल बनाए और उसको याद रखें।
- जो जरूरी काम हैं उन्हें पहले निपटाए।
- कम को अगले दिन के लिए टाले नहीं।
- शाम को सोने से पहले एक वार देखें कि आज कहाँ पर और कितना समय व्यर्थ गया। उसे दुबारा रिपीट न करें।
- समय बचाने वाले साधनों का उपयोग करें।
3. गलत संगति से बचें।
बुरे लोगों की संगति मीठे जहर के समान है जो शुरुआत में तो बहुत अच्छी लगाती है लेकिन यह व्यक्ति के जीवन को पूरी तरह से बर्बाद कर देती है
बुरी संगत से जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव।
- व्यक्ति गलत आदतों का शिकार हो जाता है। चोरी, शराब, जुआ आदि सारे अवगुण गलत संगति से ही आते हैं।
- समय और धन का नाश होता है।
- लोग भूल जाते हैं कि वे कौन हैं और क्या करने के लिए आए हैं।
- जीवन के उद्देश्य से भटक जाते हैं।
- शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ हो जाते हैं।
- ग्रह क्लेश होता है।
- चरित्र और सम्मान नष्ट हो जाता है।
यह पोस्ट भी पढ़ें 👇
बुरी संगत से कैसे बचें ?
आज के समय में इंसान का बुरी संगत से बच पाना काफी मुश्किल हो गया है लेकिन फिर भी कुछ उपाय जो मै अपनाता हूं वो आपको भी बता रहा हूं।
- सबसे पहले अपने ज्ञान को बढ़ाए: ज्ञान ही वह तलवार है जो आपके सारे शत्रुओं को नष्ट कर सकता है। सही और गलत में अंतर को समझने की आदत बनाए। इसके लिए आपको इतिहास और पुराने धर्म ग्रंथों को पढ़ना चाहिए। धर्म ग्रंथों जैसे रामायण और श्री मद भागवत महा पुराण का थोड़ा थोड़ा अध्ययन रोज करने से यह दुनिया क्या है और इस दुनियां के लोग क्या हैं। सब कुछ डिटेल में समझाया गया है।
- बुरी आदतों से दूर रहें: गुटखा,शराब , जुआ आदि दुर्गुण पहले से ही अपने पाल रखें हैं तो दोस्त भी आपको वैसे ही मिलने लगेंगे। जब आप अपने में सुधार कर लेते हो तो वे स्वयं ही आपका साथ छोड़ जाएंगे।
- हमेशा सकारत्मक सोच रखें: यदि आप गलत संगत में फंस चुके हैं तो पॉजिटिव सोच के साथ बाहर निकलने की कोशिश करें। गलत लोगों से दूरी बनाना शुरू कर दें। वे एक न एक दिन आपका साथ जरूर छोड़ देंगें।
4. आलस और अनुशासन की कमी।
जिन लोगों में आलस और अनुशासन की कमी होती है उनका हर काम थोड़ी देर में या कल होता है। यह बहुत गलत आदत है।
जिसके अंदर आलस और अनुशासन की कमी होती है वह जीवन में कभी भी अपने लक्ष्यों को प्राप्त नहीं कर सकता। ऐसे व्यक्ति को निम्नलिखित परेशानियां हो सकती हैं।
- जब कोई लक्ष्य पूरा नहीं होता है तो तनाव और निराशा बढ़ती है।
- ऐसे व्यक्ति के अंदर आत्मविश्वास की कमी हो जाती है।
- स्वास्थ्य खराब हो जाता है।
- अच्छे भविष्य की कोई संभावना नहीं होती।
आलस्य कैसे दूर करें ?
आलस को दूर करने के लिए आपको निम्न उपाय करने चाहिए।
- अपना लक्ष्य जरूर बनाए और इसको कही जरूर लिखें। जब आलस आए या डिमोटिवेट हो तो तुरन्त उस लक्ष्य की तरफ देखें और कल्पना करें कि जब आपका यह लक्ष्य पूरा हो जाएगा तो लोग आपको कितना सम्मान देंगे, आपकी आर्थिक प्रॉब्लम सॉल्व हो सकती है। ऐसा करने से आपका आलस तुरन्त भाग जाएगा और आप काम करने के लिए उठ खड़े होंगे।
- सुबह जल्दी उठने का प्रतिदिन प्रयास करे और मॉर्निंग वॉक जरूर करें।
- शुरुआत में कामों की लिस्ट बना कर काम करें।
- भरपूर नींद लें।
- अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
- हमेशा पॉजिटिव सोच रखें।
- किसी भी काम को कल पर न टाले।
5. कुछ नया सीखने की आदत छोड़ देना।
बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो कुछ भी नया करना या सीखना ही नहीं चाहते। जैसी जिन्दगी चल रही है बस बेसी ही चलने देना चाहते हैं। जबकि हमेशा आगे बढ़ते रहना, नया कुछ सीखते या सिखाते रहना ही तो जिंदगी है।
जब आप एक्टिव नहीं रहते हो तो आपके अंदर बचा खुचा अनुभव भी समाप्त होने लगता है।
आपने देखा होगा जब पानी बहता रहता है तो अपने आप साफ भी जाता है और जब पानी एक जगह रुक जाता है तो वह कीचड़ में बदल जाता है।
चलती हुई गाड़ी को दुनिया पसंद करती है। खराब खड़ी गाड़ी को कोई नहीं पूछता। उसमें सिर्फ जंक लगता है।
सक्सेसफुल लोग हमेशा कुछ न कुछ सीखते रहते हैं।
6. गुस्सा और भावनाओं पर कंट्रोल न होना।
जो लोग ज्यादा गुस्सा करते हैं उनके जीवन में सफल होने के चांस बहुत कम हो जाते हैं। जो व्यक्ति क्रोध को वश में कर लेता है वही जीवन में आगे बढ़ पाता है। गुस्सा एक सेकंड में बने बनाए काम को बिगाड़ देता है।
गुस्सा कंट्रोल कैसे करें ?
गुस्से को काबू करने के लिए निम्न उपाय करने चाहिए।
- जब गुस्सा आए तो 10 से लेकर 1 तक उल्टी गिनती शुरु करें। इससे दिमाग का फोकस गुस्से वाली बात से हट जाता है।
- उस जगह से थोड़ी देर के लिए हट जाए , नए वातावरण में आपको सब कुछ नया दिखेगा और जिस पर आप गुस्सा कर रहे थे वह भी नहीं दिखेगा तो गुस्सा अपने आप शांत होने लगता हैं।
- गुस्सा आने पर चुप रहने की आदत बनाए।
- स्वयं से पूँछे कि क्या इस पर गुस्सा करना सही था और आकलन करें कि क्या फायदा और क्या नुक़सान हुआ।
7. किसी भी प्रकार के नशे की लत का शिकार होना।
जब एक बार व्यक्ति नशे का शिकार हो जाता है तो वह अपने दिमाग और शरीर का कंट्रोल खो देता है। नशा उससे जो जो करबात है वह वही करता है।
नशे का शिकार व्यक्ति अपनी सारी संपत्ति बेच कर नशा कर लेता है फिर जैसे कुत्ता भोजन की तलाश में दरवाजे दरवाजे पर भटकता है ठीक उसी प्रकार वह व्यक्ति भी नशे के लिए मारा मारा फिरता है।
उसकी दशा एक भिखारी से भी बद्तर हो जाती है। इसलिए कोई भी शौक पाले लेकिन नशे के गुलाम कभी न हों।
नशा की लत कैसे छोड़ें ?
नशा छोड़ना कोई बहुत बड़ा काम नहीं है। बस आपको पहले नशे को समझना होगा कि नशा क्या है?
इस टॉपिक पर मैंने एक डेंटल में ब्लॉग पोस्ट लिखी है जिसका लिंक नीचे दिया गया है।
पोस्ट के लिंक पर क्लिक करके आप पूरी पोस्ट पढ़ें और नशा मुक्त जीवन जिये।
पोस्ट लिंक 👇

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
कृपया सकारात्मक सोच के साथ अपने अनुभव साझा करें।