Garib Log Amir Kaise Bane

कई लोगों के दिमाग में यह भ्रम होता है कि गरीब कभी अमीर नही बन सकता है । मैंने अपनी लाइफ में कई ऐसे लोग देखे हैं जिनके पास खाने को अच्छा भोजन नही था, पहनने को अच्छे कपड़े नही थे फिर भी सिर्फ अपनी मेहनत के बल पर उन्होंने वो सब हासिल किया जो एक अच्छी लाइफ जीने के लिए चाहिए होता है।

इस ब्लॉग में आप जानेंगे...

गरीब लोग अमीर कैसे बन सकते हैं ?

Garib Log Amir Kaise Bane


Gareebi se ameeri tak ka safar.
गरीब से अमीर बनते हुए फोटो 

पहले आप इस रियल कहानी को पढ़िए फिर आपके दिमाग में सब अपने आप क्लियर होने लगेगा। कुछ बताने या कहने की जरूरत ही नही होगी।


गरीब से अमीर बनने की कहानी

मेरे एक परिचित व्यक्ति हैं। वह वर्तमान समय में , लाइफ़ इंश्योरेंस कारपोरेशन ऑफ इंडिया की जिला ब्रांच शाखा में मैनेजर की पोस्ट पर हैं। इतनी बड़ी कंपनी की जिला ब्रांच शाखा में मैनेजर की पोस्ट कोई आम बात नही है। 
एक दिन उनसे ऐसे ही बात शुरू हो गई तो वे अपने पुराने दिनों को याद करके कहने लगे । उन्होंने बताया कि शुरुआत में उनके घर की आर्थिक स्थिति ठीक नही थी। घरवालों ने जैसे तैसे ट्वेल्थ तक की पढ़ाई पूरी करवाई। आगे की पढ़ाई के लिए घर से पैसे मिलने में दिक्कत हो रही थी। फिर उन्होंने अपनी पढ़ाई के साथ घर घर जा कर दूसरों के बच्चों को कोचिंग पढ़ाना शुरू किया और अपनी भी पढ़ाई पर ध्यान देते रहे। 
एक दिन वह एक घर में बच्चों को कोचिंग पढ़ा रहे थे। जिस घर में वह कोचिंग पढ़ा रहे थे वह भी LIC में  डॉवलपमेट ऑफिसर यानि  DO पद पर थे। 
DO साहब ने उनसे पूछा : कोचिंग पढ़ा कर आप कितना कमा लेते हो ?
वह बोले: बस कुछ नही, कॉलेज की फीस और कुछ खर्चा निकल आता है।
DO साहब बोले: इससे तो अच्छा आप LIC में एडवाइजर के तौर पर काम कर लो , इससे ज्यादा कमा लोगे और करियर भी बनेगा।

वह आगे बताते हैं कि मैंने उनकी बात ध्यान से सुनी और समझी , फिर डिसाइड किया कि अब LIC ही ज्वाइन करेंगे ।
फिर उन्होंने LIC एजेंट बनकर बहुत अच्छा काम किया, उसके बाद LIC में क्लर्क के पद पर काफी दिन रहे। मेहनत का सिलसिला यू ही चलता रहा और वह हर बार नई पोस्ट पर प्रमोशन पाते गए। आखिर में अभी ब्रांच मैनेजर हैं।
अब उनके पास एक अच्छी लाइफ है, उनके बच्चे अच्छे स्कूल में पढ़ते हैं, घूमने फिरने के लिए गाड़ी है, रहने के लिए शहर में कोठी बनी हुई है। कोई चीज की कमी नहीं है। सबसे मेन बात लाइफ में शांति है।

कहानी से साफ होता है कि यदि किसी व्यक्ति के पास पैसों का आभाव है फिर भी वह जीवन में सब कुछ अपनी मेहनत और बुद्धि से हासिल कर सकता है जो कुछ वह पाना चाहता है।


पैसे वाले कैसे बनें|अमीर बनने के लिए क्या करें

अमीर या पैसा वाला बनने के लिए आपको निम्न बातों पर ध्यान देना होगा।
  1. ध्यान रखें कि कोई भी एक दिन में पैसे वाला नही बन जाता इसके लिए धैर्य के साथ छोटे छोटे प्रयास करने होते हैं।
  2. आप जिस फील्ड में काम करना चाहते हैं उसके बारे में पहले डिटेल में नॉलेज लानी होगी। उस फील्ड के सभी अच्छे या बुरे दोनों पहलुओं को सही से समझ लेना चाहिए।
  3. बार बार प्रोफेशन चेंज नही करना चाहिए। इससे एनर्जी और समय दोनों बर्बाद होते हैं।
  4. सभी काम खुद नहीं कर सकते, इसलिए एक टीम बनानी होगी।
  5. सीखने की कोई उम्र नही होती इसलिए कुछ न कुछ रोज नया सीखना या समझना होगा।
  6. आलस कभी न करें, अपने काम से प्यार करें, अनावश्यक समय बरवाद न करें क्योंकि कहा गया है" समय ही धन है ''
  7. डर डर कर काम न करें। अपने को इतना शक्तिशाली बनाओ कि डर भी तुमसे डरे।
  8. दिमाग को हमेशा शांत रखें, समस्याएं आएगी और चली जाएगी लेकिन आपका दिमाग कभी भी अशांत न हो।
  9. किसी भी फील्ड में काम करें उसमें अपने साथ साथ समाज का भी हित हो तो प्रकृति भी आपका साथ देने लगेगी। गलत तरीके से कमाए गए पैसे से आप कुछ दिनों के लिए अमीर तो बन जाओगे लेकिन शांति नसीब नहीं होगी।
  10. आपको क्या चाहिए यह लक्ष्य माइंड में एक दम क्लियर होना चाहिए।
  11. फालतू के काम में जैसे नशा, शराब, सिगरेट पर एक ₹ भी बर्बाद न करें। अगर कोई लत है तो तुरन्त छोड़ दें।
  12. रिस्क मैनेजमेंट भी सीखना चाहिए।
  13. पैसे से पैसे कमाना सीखें।

पोस्ट पसंद आई हो तो हमें फॉलो करना न भूलें।
इसी तरह की नई नई जानकारी MAANAV MARG BLOG  से आपको मिलती रहेगी।



टिप्पणियाँ

Popular Posts

How to Solve Marriage Problems in Hindi

Negative Soch ko Positive kaise Banaye

नशा कैसे छोड़े बिना किसी दबा के? इस एक तरीके से आप बड़ी आसानी से नशा मुक्त हो सकते हैं।

How to Become Rich in India