संदेश

नकारात्मक लोगों से निपटने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?

चित्र
क्या किसी की कही हुई बातें आपको घंटों परेशान करती हैं ? जानिये मनोवैज्ञानिक कारण और समाधान। जीवन में हम सभी कभी न कभी ऐसी परिस्थितियों से गुजरते हैं जब किसी की कही हुई बातें हमें अंदर तक चोट पहुंचती हैं। किसी का मजाक, आलोचना, ताना या कठोर शब्द कई बार हमारे मन में इतने अंदर तक बैठ जाते हैं कि हम उन्हें घंटों, दिनों या कभी कभी वर्षों तक भुला नहीं पाते हैं। कुछ लोग तो किसी के एक छोटे से कमेंट को इतना अधिक दिमाग पर ले लेते हैं कि उनका आत्मविश्वास ही कम होने लगता है। उनके अंदर तनाव बढ़ जाता है और वे मानसिक रूप से टूटने लगते हैं। सवाल यह है कि.... कुछ लोग आखिर बातों को इतना अधिक क्यों सोचते हैं ? वे दूसरों की बातों से इतना प्रभावित कैसे हो जाते हैं ? और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस समस्या से बाहर निकलने का तरीका क्या है ? यह पोस्ट भी पढ़ें 👇  Overthinking कैसे रोकें  आइए इस विषय को अच्छे से समझते हैं। नकारात्मक लोगों की बातों से परेशान होती हुई लड़की का चित्र  दूसरे लोगों की नकारात्मक बातों को दिल पर लेने की आदत कैसे बन जाती है? दूसरों की नकारात्मक बातों को दिल पर लेने की आ...

राम का नाम लेने से क्या होता है ?

चित्र
राम का नाम लेने से क्या होता है ? पढ़िए एक सच्चा अनुभव जो आपकी जिंदगी बदल देगा। मैं कोई बड़ा धार्मिक पुरुष नहीं हूं और न ही मैं कोई प्रवचन करने आया हूं। मुझे राम के नाम के साथ एक अच्छा अनुभव हुआ है जो मैं आपके साथ शेयर करना चाहता हूं। पोस्ट को सावधानी पूर्वक पूरा पढ़िए, हो सकता है आपकी जिंदगी बदल जाए। राम के नाम का महत्व  जव बात नाम जप की आती है तो कुछ लोग जिनको अध्यात्म का कोई ज्ञान नही है उनके मन में एक सवाल जरूर उठता है कि क्या वास्तव में राम का नाम वार वार जपने से कुछ होता होगा ? इस सवाल का उत्तर जानने के लिए में यहाँ पर अपना एक अनुभव शेयर कर रहा हूं। जरा ध्यान से समझने की कोशिश कीजिए। यह पोस्ट भी पढ़ें 👇  मन को शांत कैसे करें? राम नाम में कितनी शक्ति होती है ? कल रात जब में मैं सो रहा था तो मैंने एक स्वप्न देखा। जिसमें मैं अपने आपको किसी गाँव वाले इलाके में देखता हूँ। वह इलाका थोड़ा ऊंचा नीचा, जैसा पहाड़ों पर होता है, वैसा इलाका था। वहां एक टेढ़ी मेडी नदी वह रही थी। मैं अपने परिवार के साथ वहां पर हूँ। थोड़ी देर में मुझे पता चलता है कि उस नदी में पानी बहुत तेजी से बढ़ रहा है...

रिश्ते में सबसे जरूरी क्या होता है ?

चित्र
रिश्तों में प्यार से भी ज्यादा जरूरी चीज क्या होती है ? हर रिश्ता शुरुआत में अच्छा होता है लेकिन उसे लंबे समय तक मजबूत बनाए रखने के लिए सिर्फ प्यार ही नहीं, कुछ और भी जरूरी होता है। A-Better-Relationship  रिश्ता केवल खून, शादी या साथ रहने से मजबूत नहीं बनता। किसी भी रिश्ते की असली मजबूती इस बात पर निर्भर करती है कि उसमें सम्मान, विश्वास, समझ और संतुलन कितना है ? जहाँ ये चीजें खत्म होने लगती हैं, वहाँ रिश्तों में धीरे धीरे दूरी, तनाव और झगड़े बढ़ने लगते हैं। अगर आप चाहते हैं कि सभी से आपके रिश्ते मधुर हो, सभी आपका स्वागत और सम्मान करें तो आपको निम्नलिखित बातों पर ध्यान देना चाहिए। यह पोस्ट भी पढ़ें 👇  शादी के बाद अक्सर परिवार में झगड़े क्यों बढ़ जाते हैं ? 1. छोटे बड़ों सभी का सम्मान करें। समान एक ऐसी चीज है इसको जितना बाटो उतना ही बढ़ता जाता है। हर रिश्ते की नींव सम्मान पर टिकी होती है। यदि कोई व्यक्ति है जिसके विचार आपके विचारों से मेल नहीं खाते हैं लेकिन उसको यदि आप थोड़ा सा भी सम्मान दे दोगे तो वह कभी न कभी आपके पक्ष में जरूर आ जायेगा। इसके विपरीत यदि कोई व्यक्ति सामने वाले ...

परिवार के मुखिया में कौन कौन से गुण होने चाहिए

चित्र
नये जमाने के अनुसार परिवार के मुखिया में कौन कौन से गुण होने आवश्यक हैं ? तुलसी दास जी ने मुखिया के गुणों पर प्रकाश डालते हुए कहा है कि   " मुखिया मुख सो चाहिए, खान पान कहूँ एक।   पाले पोसऐ सकल अंग, तुलसी सहित विवेक।।" अर्थात परिवार या किसी भी समाज का मुखिया हमारे शरीर के मुख के समान होना चाहिए। जैसे मुख भोजन को खाने पीने और चबाने का काम करता है फिर उस भोजन को बिना किसी भेद भाव के शरीर के दूसरे अंगों को पोषित होने के लिए भेज देता है। आदर्श परिवार के मुखिया का चित्र  लेकिन अब समय के साथ घर के मुखिया के गुणों में बहुत परिवर्तन आ गया है। बहुत बार लोग यह सोचते हैं कि नई पीढ़ी बिगड़ गई है इसलिए परिवार टूट रहे हैं लेकिन सच यह भी है कि कई बार घर का मुखिया स्वयं ऐसा माहौल बना देता है जिससे लोग घुटन महसूस करने लगते हैं। जब घर में सम्मान की जगह डर हो, संवाद की जगह आदेश हो और प्यार की जगह अपमान हो तब धीरे धीरे परिवार के लोग बगावत करने लगते हैं। यह पोस्ट भी पढ़ें 👇 लड़के की शादी के बाद परिवार में झगड़े क्यों बढ़ जाते हैं ? परिवार के मुखिया के ये अवगुण पूरे परिवार के कलह का कारण बनते ...