Social Media Par Kya Share Nahi karna Chahiye
सोशल मीडिया पर क्या नहीं शेयर करना चाहिए? 90% लोग करते हैं ये बड़ी गलती!
सोशल मीडिया पर डेटा शेयर करना कोई गलत बात नहीं है। इसने तो कई मुश्किल कामों को आसान बनाया है। जो काम कई घंटों या कई दिनों में होता था वह अब चुटकी बजाते ही हो जाता है। अब तो Social Midia कमाई का एक बहुत बड़ा जरिया भी बन गया है।
लेकिन क्या आपने सोचा है कि बिना सोचें समझें, बिना प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए एक फोटो, एक वीडियो या एक मैसेज शेयर करना आपको भरी पड़ सकता है, आपकी जिन्दगी को बर्बाद कर सकता है।
![]() |
| Social-media-par-kya-share-kar-imagjpg |
यह भी पढ़ें ।
एक मिनट में कितना डेटा शेयर होता है सोशल मीडिया पर ?
"Ak minute me social media par kitni sharing hoti hai" यह जानने के लिए जब हमने Chrome में जैसे ही ये keyword डाले तो आंखें फटी की फटी रह गई।
Ai Over View 2026 के आंकड़ों के अनुसार.....
- फेसबुक और इंस्टाग्राम पर हर एक मिनट में 13.89 करोड़ से अधिक रील देखी जाती हैं।
- व्हाट्सऐप पर हर एक मिनट में 4.17 करोड़ से अधिक मैसेज भेजे जाते हैं।
- फेसबुक पर हर एक मिनट में 510000 कॉमेंट होते हैं।
- इंस्टाग्राम पर हर एक मिनट में 69000 से अधिक फोटो विडियो शेयर किए जाते हैं।
- गूगल पर हर एक मिनट में 43 लाख से ज्यादा सर्च की जाती हैं।
आप अनुमान नहीं लगा सकते कि पूरे वार्ड में सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 1 मिनट में कितना डेटा शेयर होता होगा।
यह भी पढ़ें।
Social Media पर क्या शेयर करना चाहिए।
- सकारात्मक विचार: सोशल मीडिया पर सकारात्मक विचार जैसे मोटिवेशनल स्पीच, स्पिरिचुअल नॉलेज, बेस्ट मोटिवेशन कोट्स जैसी चीजें शेयर करना चाहिए। जिससे लोगों का कुछ भला हो। लोग आप से कुछ सीख सके।
- शिक्षा: आज कल शिक्षा बहुत महंगी हो गई है। हर किसी के बस की बात नहीं कि एक अच्छे स्कूल में एडमिशन ले पाए और पढ़ाई कर पाए । यदि किसी विषय में आपको बहुत अच्छी जानकारी है तो इस जानकारी को सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर शेयर करें जिससे लोगों का भी भला होगा और आपका भी भला होगा।
- कोई स्किल सिखाए: यदि आपने कुछ नया सीख रखा है तो दूसरे लोगों को भी सीखने में मदद करें।
- एडिटिंग: यदी आपको किसी सॉफ्टवेयर की जानकारी है तो उसको शेयर कर सकते हैं।
- पर्सनल डिटेल लेकिन बहुत ही लिमिटेड : आपने कुछ जीवन में हासिल किया हैं। किसी टारगेट को हिट किया है। तो लोगों को मेटिवेशन के तौर पर लिमिटेड जानकारी शेयर करनी चाहिए। अपनी पर्सनल डिटेल शेयर नही करनी चाहिए। यदि जरूरी हो तो बहुत सोच समझ कर रियल, लेकिन लिमिटेड जानकारी देना ठीक रहेगा।
- न्यूज अपडेट: कोई ऐसा न्यूज जो लोगों को के लिए जरूरी हो। उससे लोगों को फायदा हो रहा हो तो ऐसी न्यूज अपडेट को शेयर करना चाहिए लेकिन पहले खुद वेरी फाई करें कि न्यूज ठीक है, कोई झूठी अफवाह तो नही। कई बार लोग लाइक , शेयर पाने के लिए ऐसी हरकतें करते हैं।
- ब्लॉग या वीडियो बनाना: हमारी तरह किसी विषय को आप चुन कर पोस्ट लिख सकते हो या फिर विडियो बना कर लोगों को जानकारी शेयर कर सकते हो। यदि आपका कॉन्टेंट अच्छा हुआ तो आप पैसे भी कमा सकेंगे।
यह भी पढ़ें ।
Social Media पर क्या नहीं शेयर करना चाहिए ?
आइए जानते हैं सोशल मीडिया पर क्या शेयर नहीं करना चाहिए जिससे आप अपनी प्राइवेसी और रिस्पेक्ट सेफ रख सकेंगे।
- अफवाह: हमने कई बार देखा है कि कुछ शरारती लोग ज्यादा लाइक और शेयर पाने के लिए या फिर किसी अन्य उद्देश्य को पूरा करने के लिए अफवाह उड़ाते हैं। उस अफवाह को हम लोग सच मान लेते हैं और बिना यह सोचे समझे कि यह न्यूज सही है या गलत है, या इसको शेयर करने से सोसाइटी में क्या फर्क पड़ेगा ? बस फटा फट हम उस न्यूज को शेयर करने लग जाते हैं और एक दो को नही, बल्क में उस अफवाह को शेयर कर देते हैं। हम यह दिखाना चाहते हैं कि देखो हम कितने अपडेट रहते हैं। लेकिन होता इसका उल्टा है। जब बाद में पता चलता है कि न्यूज फ़र्जी थी तब हमारी हंसी बनती है। समाज में सम्मान कम हो जाता है। लोगों का आपसे विश्वास कम होने लगता है। हमें क्या करना चाहिए ? जब भी कोई नया न्यूज या अफवाह आती है किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर। तो सबसे पहले उसे किसी ट्रस्टेड प्लेटफॉर्म से या किन्ही जानकर लोगों से उस विषय पर बात करनी चाहिए । जब तक आप पूरी तरह से संतुष्ट न हो जाए कि यह न्यूज अपडेट सही है और समाज को इसकी जरुरत है। समाज में इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा तब तक उसे भूल कर भी किसी को शेयर न करें।
- पर्सनल डिटेल: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें बहुत इंपोटेंट पर्सनल डिटेल जैसे बैंक अकाउंट, बैंक अकाउंट से लिंक मोबाइल नंबर, पैसे, घर का पता , कुछ इंपोटेंट ईमेल एड्रेस, फैमिली सिचुएशन जैसे बहुत सी सीक्रेट जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर नही करना चाहिए। यह सब जानकारी यदि आप अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करेंगे तो कुछ लोग आपसे ऑनलाइन फ्रोड करने का प्रयाय करेंगे।
- बहुत ज्यादा धनी या गरीब लाइफ स्टाईल: यदि आप सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा अपने आपको पैसे वाला दिखाओगे तो लोग आपको किसी तरह से नुक़सान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। और यदि आप अपने को बहुत गरीब दिखाओगे तो लोग आपका सम्मान कम कर देंगे। या आपकी गरीबी का मजाक बना सकते हैं या गरीबी का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। तो आपको सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा अमीर या गरीब नहीं दिखाना है। सिर्फ सिंपल और जरूरी जानकारी शेयर करनी चाहिए।
- धर्म: सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए। किसी के धर्म के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई गलत फोटो या वीडियो, या कॉमेंट शेयर नही करना चाहिए। इससे निगेटिविटी फैलती है, समाज का माहौल खराब होता है, लोग परेशान होने लगते हैं। कई बार ऐसी स्थिति आ जाती है कि लोगों की जिंदगी तक बर्बाद हो जाती है।
- OTP: आज के समय में OTP ( ONE TIME PASSWORD) बहुत ही IMPORTENT चीज बन गया है। कोई भी ऑनलाइन काम कराना हो तो बिना ओटीपी के हो ही नही सकता और गलत व्यक्ति को OTP देने से आपको भारी नुक्सान हो सकता है। तो जब भी आपको किसी को OTP शेयर करना हो तो जल्द बाजी न करें, सोच समझ कर ही OTP शेयर करें।
कुल मिलाकर बात यह है कि सोशल मीडिया पर बिना सोचें समझें या प्राइवेसी का ध्यान न रखते हुए यदि आप एक शब्द भी लिखते हो तो यह आपके लिए हानिकारक हो सकता है।
पोस्ट पसंद आई हो तो इसी तरह की और अच्छी अच्छी जानकारी के लिए हमें फॉलो करें।
कोई सुझाव या प्रश्न हो तो कमेन्ट में बताना न भूलें या फिर ईमेल करें।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
कृपया सकारात्मक सोच के साथ अपने अनुभव साझा करें।